बारिश ने आदमपुर में मचाई तबाही, व्यापारियों को लाखों का नुकसान

आदमपुर में बुधवार देर रात से जारी बरसात के चलते दुकानदारों को हुआ भारी नुकसान।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:31 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:31 AM (IST)
बारिश ने आदमपुर में मचाई तबाही, व्यापारियों को लाखों का नुकसान
बारिश ने आदमपुर में मचाई तबाही, व्यापारियों को लाखों का नुकसान

संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर: आदमपुर में बुधवार देर रात से जारी बरसात के चलते दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। शुक्रवार अलसुबह तेज बारिश के कहर से अकेले अनाज मंडी में व्यापारियों को लाखों रुपए के नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। यहां पर शेड के नीचे लगी चने की ढेरियां पानी में बह गई। इसी प्रकार शेड के नीचे रखे सरसों, ग्वार व अन्य अनाज भी पानी में गीले होने के कारण खराब हो गए।

गुड़-चीनी व्यापारियों को भारी नुकसान

अनाज मंडी में गुड़-चीनी व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण दुकानों एक से दो फुट पानी घुस गया। इससे नीचे के कट्टे गीले से ऊपर के सारे कट्टे पानी में आ गिरे। माना जा रहा है कि गुड़-चीनी व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

खल-बिनौला व्यापारी डूबे

अनाज मंडी में खल-बिनौला का काम करने वाले व्यापारियों का सारा माल खाद में तबदील हो गया। पानी भर जाने से बिनौले फूल गए और बोरियों को फाड़कर बाहर निकल गए। खल गीली होकर गत्तानुमा हो गई। केवल अनाज मंडी स्थित खल-बिनौला व्यापारियों को करीब 50 लाख रुपए का नुकसान माना जा रहा है।

किरयाणा व्यापारियों पर मार

अनाज मंडी स्थित किरयाणा व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ है। दुकानों में पानी भर जाने से इनकी चीनी, दाल, आटा सहित बहुत-सा सामान पानी में बह गया। यहां सबसे ज्यादा मार मध्यम दुकानदारों को पड़ी है। प्रत्येक दुकान में 40 से लेकर 60 हजार रुपए तक का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

आढ़तियों को भारी नुकसान

अनाज मंडी में सबसे ज्यादा आढ़तियों को हुआ है। उनका काफी माल शेड के नीचे रखा हुआ था। उम्मीद से कहीं अधिक बरसात होने के कारण अनाज मंडी में बने दोनों शेड पर पानी सवा फुट से ज्यादा आ गया। इससे शेड के नीचे रखे चने, ग्वार, सरसों सहित अनेक जीन्स खराब हो गए।

किसानों को नुकसान:

अनाज मंडी में शेड के नीचे चने की कई ढेरियां किसानों की लगी हुई थी। आज बोली पर उन चनों को बिकना था। लेकिन रात से जारी बरसात का पानी शेड तक पहुंच गया। चने की ढेरियां पूरी तरह से पानी में बह गई। इससे कई किसानों को भारी नुकसान होने का अनुमान है।

ढाई फीट ऊंचे हैं शेड:

अनाज मंडी में शेड सड़क से अढ़ाई फीट तक ऊंचे हैं। लेकिन बरसाती पानी साढ़े तीन फीट से भी ज्यादा था। ऐसे में पहली बार शेड पर इतनी अधिक मात्रा में पानी पहुंचा। व्यापारियों की उम्मीद से कहीं ज्यादा पानी आ जाने से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रबंधों में लगे रहे व्यापार मंडल प्रधान

व्यापार मंडल प्रधान दीनदयाल गोयल भारी बरसात को देखते हुए सुबह छह बजे ही मंडी में पहुंच गए। यहां आकर उन्होंने सभी गेट बंद करवाएं और व्यापारियों को फोन करके दुकानों को संभालने की हिदायत देते रहे। इस दौरान वे लगातार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जलनिकासी की गुहार भी करते दिखाई दिए। वे डोर-टू-डोर जाकर नुकसान का जायजा लेते दिखाई दिए। स्कूलों में किया अवकाश

आदमपुर में बारिश के चलते अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। स्कूल संचालकों का कहना है कि सड़कों पर जलभराव काफी ज्यादा होने के कारण दुर्घटना की आशंका बन जाती है। ऐसे में स्कूल लगाना विद्यार्थियों की जिदगी से खिलवाड़ के समान है। प्रशासन के दावे हुए फेल

आदमपुर में हुई बरसात ने प्रशासन के सारे दावों की हवा निकाली दी। आदमपुर में जहां भी देखो सिर्फ पानी नजर आ रहा था। लोगों ने कहा कि प्रशासन द्वारा मानसून को लेकर तैयारियों के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई थी। लोगों को कहना है कि आदमपुर में सीवरेज व्यवस्था के लिए सरकार द्वारा कई माह पूर्व की ठेका दे दिया गया था लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण अभी तक कोई काम आरंभ नहीं हो पाया है।

chat bot
आपका साथी