इनेलो पार्टी से पहली बार विधायक बने थे हिसार के पूर्ण सिंह डाबड़ा, जजपा के रहे राष्ट्रीय महासचिव

सरदार पूर्ण सिंह डाबड़ा की 77वीं जयंती पर विशेष पूर्ण सिंह डाबड़ा ने इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के प्रो. छत्तरपाल को 4670 वोटों से हराया था। डाबड़ा को इस चुनाव में 42491 और प्रो. छत्रपाल को 37821 वोट मिले थे।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 01:09 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 01:09 PM (IST)
इनेलो पार्टी से पहली बार विधायक बने थे हिसार के पूर्ण सिंह डाबड़ा, जजपा के रहे राष्ट्रीय महासचिव
पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा की आज 77वीं जयंती है

जागरण संवाददाता, हिसार : 2000 में घिराय हलके से पहली बार चुनकर विधायक बने पूर्ण सिंह डाबड़ा ने इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के प्रो. छत्तरपाल को 4670 वोटों से हराया था। डाबड़ा को इस चुनाव में 42491 और प्रो. छत्रपाल को 37821 वोट मिले थे। लाेकदल के समय से चौटाला परिवार में रहे पूर्ण सिंह डाबड़ा का गत वर्ष कोरोना से निधन हो गया था। इनेलो में फूट के बाद वह जजपा में आ गए थे। वह जजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे। पूर्ण सिंह डाबड़ा ने सदैव किसानाें के हित में आवाज उठाई।

न केवल अपने विधानसभा क्षेत्र अपितु प्रदेश के सभी जिलाें में घूम कर किसानाें की समस्याओं का निवारण भी करवाते थे। विधायक रहते हुए हलके के गांवाें में विकास करवाने में पूर्ण सिंह डाबड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज पूर्ण सिंह की 77वीं जयंती पर डाबड़ा गांव स्थित उनकी हवेली पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इसमें उनके पूरे परिवार सहित उनके समर्थकों ने भाग लिया। सभी समर्थकों व परिजनों ने उनके समाजहित के कार्यों को याद किया। सुबह नौ बजे लगाया रक्तदान शिविर दोपहर एक बजे तक चला। रक्तदान शिविर में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की टीम ने अपनी सेवाएं दी।

ये है पूर्व सिंह का सफर

स्व. चौ. पूर्ण सिंह डाबड़ा वर्ष 2000 से 2005 तक घिराये हलके से विधायक रहे। विधायक पद पर होते हुए वे रेलवे बोर्ड के सदस्य भी रहे। 1989 में वे मार्केट कमेटी हिसार के चेयरमैन बने। 1992 में लोकदल पार्टी हिसार जिला के प्रधान बने। 1995 में समाजवादी जनता पार्टी के जिला प्रधान बने। वर्ष 96 में समता पार्टी के जिला प्रधान बने। 1997 से 2007 तक इनेलो के जिला प्रधान रहे। 2007 से 2016 तक इनेलो किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहे। वर्ष 2016 में इनेलो पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बने। 2018 में इनेलो पार्टी छोडक़र जजपा में शामिल हो गये। स्व. चौ. पूर्णसिंह डाबड़ा 31 जुलाई 2001 को जाट एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष बने।

chat bot
आपका साथी