दिल्‍ली कूच कर रहे किसानों के जत्‍थों को मुंढाल में ट्रक ने मारी टक्कर, पंजाब के किसान की मौत

पंजाब के किसानों के जत्‍थे में एक ट्रॉली को ट्रक ने टक्‍कर मार दी। टक्‍कर मारे जाने से पंजाब के एक किसान की मौत हो गई। हिसार से निकलने के बाद मुंढाल गांव के नजदीक यह घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुई।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 10:12 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 01:46 PM (IST)
दिल्‍ली कूच कर रहे किसानों के जत्‍थों को मुंढाल में ट्रक ने मारी टक्कर, पंजाब के किसान की मौत
45 वर्षीय धन्ना सिह पंजाब के खयाली चेहला वाली गांव जिला मानसा थाना चनीर निवासी था।

भिवानी/हिसार, जेएनएन। दिल्‍ली कूच कर रहे पंजाब के किसानों के जत्‍थे में एक ट्रॉली को ट्रक ने टक्‍कर मार दी। टक्‍कर मारे जाने से पंजाब के एक किसान की मौत हो गई। हिसार से निकलने के बाद मुंढाल गांव के नजदीक यह घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुई। किसानों में इससे काफी रोष बना हुआ है। किसान पंजाब से चलकर हरियाणा के दर्जनों बैरियर पार कर धीरे-धीरे दिल्ली की ओर बढ़ रहे है। किसान अपने साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में राशन पानी लेकर चल रहे थे। जब किसानों का एक दल भिवानी जिले में प्रवेश कर रहा था तो यह हादसा हो गया।

किसानों की ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर में सवार 45 वर्षीय धन्ना सिह नामक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। धन्ना सिंह पंजाब के खयाली चेहला वाली गांव जिला मानसा थाना चनीर निवासी था।

वहीं किसानों ने पुलिस को डेड बॉडी कब्जे में नहीं लेने दी। इस हादसे के बाद भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे में दो किसान घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हे रोहतक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

किसानों का दावा जरूर जाएंगे दिल्ली

पंजाब से लेकर हरियाणा तक किसानों के विरोध प्रदर्शन का व्यापक असर दिख रहा है। पिछले 2 दिन से पुलिस और किसानों के बीच झड़प होती रही है। कुछ जगहों पर पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों का भी इस्तेमाल करना पड़ा। लेकिन फिर भी किसान दिल्ली जाने की जिद पर अड़े है। पंजाब से आए हुए किसानों का कहना है कि पुलिस चाहे जितने मर्जी बेरिकेट्स लगाए, तोड़कर पहुचेंगे दिल्ली, नहीं रुकेगा हमारा काफिला।

chat bot
आपका साथी