Drinking Water: हिसार में दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान, जनस्वास्थ्य विभाग ने शिकायतों को किया अनसुना

हिसार में कई क्षेत्रों में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। जो जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पिछले कई दिनों से वार्ड-17 में छह हजार से ज्यादा लोगों के यहां दूषित पानी सप्लाई हो रहा है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 12:31 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:31 PM (IST)
Drinking Water: हिसार में दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान, जनस्वास्थ्य विभाग ने शिकायतों को किया अनसुना
हिसार में पेयजल आपूर्ति को लेकर लोग परेशान।

हिसार, जागरण संवाददाता। हिसार में कई क्षेत्रों में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। जो जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। परेशानी का आलम यह है कि सत्तापक्ष के पार्षदों को विपक्ष के पार्षदों के साथ मिलकर जनस्वास्थ्य विभाग में समस्या समाधान के लिए ढोल तक बजाने पड़े। बावजूद इसके आज तक समस्या समाधान नहीं हुआ है।

पेयजल आपूर्ति के लिए घरों में आया पानी

जनस्वास्थ्य विभाग ने शिकायतों को किया अनसुना

पिछले कई दिनों से वार्ड-17 में छह हजार से ज्यादा लोगों के यहां दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। जनता पार्षद को शिकायतें कर रही है। पार्षद जनता के सामने अफसरों को कोस रहे है। जनस्वास्थ्य विभाग मे जाकर शिकायतें कर रहे है बावजूद इसके आज तक समस्या समाधान तक नहीं हुआ है। ऐसे में अब पार्षद ने इस मामले से लोगों से बातचीत कर बड़े स्तर पर कदम उठाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। उधर इस बारे में एसडीओ कंवरपाल और जेई निशांत ने कहा कि शुद्ध पेयजल सप्लाई के लिए जल्द समस्या समाधान करवाते है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पिछले कई दिनों से जनता व पार्षद को आश्वासन ही दे रहे है।

अनोखी व्यवस्था : सीवरेज जाम को दूषित पानी होने लगता है सप्लाई

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति यह है कि यदि सीवरेज जाम हो जाए तो घरों में दूषित पानी सप्लाई होने लगता है। यानि सीवरेज लाइन व पेयजल लाइन में कहीं न कहीं लिकेज की समस्या की बड़े स्तरपर संभावना है। जनस्वास्थ्य विभाग न तो समय पर सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त कर पा रहा है और न ही शुद्ध पेयजल सप्लाई कर पा रहा है। दूषित पानी सप्लाई होने के कारण वार्ड-17 में बीमारियां भी बढ़ रही है।

इन क्षेत्रों में दूषित पानी हो रहा सप्लाई

पटेल नगर

गांधी नगर पीर बाबा वाली गली

डीएवी स्कूल के पास वीआइपी कालोनी

चारों धाम पार्क के पास का क्षेत्र

आठ मरला कालोनी

ये भी जानें :

1. कैमरी रोड स्थित जिस जलघर से इन क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई हो रहा है उस जलघर की क्षमता नौ एमएलडी है। कैमरी रोड जलघर से वार्ड-14, से वार्ड-17 तक चार वार्डों और जवाहर नगर के 36196 लोगों को पेयजल सप्लाई की जाती है। पार्षद के अनुसार अधिकांश लोगों तक तय मापदंडों के अनुसार शुद्ध पेयजल तो छोड़िए दूषित पेयजल ही सप्लाई हो रहा है। छह हजार से ज्यादा अाबादी के घरों में तो सीवरेज का मिक्स पानी सप्लाई हो रहा है।

2. मेयर ने जनता की मांग पर आदेश दिए थे कि जिस अफसर की लापरवाही के कारण घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है और उस पानी के प्रयोग से बीमारी फेल रही है। ऐसी लापरवाही के दोषी अफसरों को सरकार सस्पेंड करें। उन पर सख्त विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। दोषी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले का केस डाला जाएगा। लेकिन ऐसा अभी तक कुछ नहीं हुआ है। यहीं कारण है अफसर जन समस्या को निर्धारित समय अवधी में नहीं करवा रहे है।

पार्षद महेंद्र जुनेजा का कहना है कि मेरे वार्ड में कई महीनों से दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है। दो सितंबर को तो जनस्वास्थ्य विभाग में एसई कार्यालय के सामने ढोल बजाकर भी अपना रोष प्रकट किया ताकि अफसर नींद से जाग जाए। लेकिन आज तक कोई स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। मेरी सरकार से मांग है कि लापरवाह अफसरों से सख्त कार्रवाई करें और जनता को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करवाए।

chat bot
आपका साथी