हिसार का प्रॉपर्टी सर्वे पूरा, हर नागरिक ऑनलाइन देख सकेगा रिकॉर्ड व चित्र

सर्वे रिपोर्ट का सच जानने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सर्वे रिपोर्ट का रैंडमली जांच शुरु करवा दी है। इसके बार निगम प्रशासन की ओर से भी यूएलबी को अपना ओर से प्रतिक्रिया दी जाएगी। यह सर्वे ज्योग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) मैपिंग के तहत हुआ है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:19 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:19 PM (IST)
हिसार का प्रॉपर्टी सर्वे पूरा, हर नागरिक ऑनलाइन देख सकेगा रिकॉर्ड व चित्र
सर्वे की जांच के बाद शहर की प्रॉपर्टियों का एक बार फिर से नया रिकार्ड तैयार होगा।

हिसार, जेएनएन। हिसार शहर का हर नागरिक जल्द ही अपनी प्राॅपर्टी का चित्र सहित पूरा रिकार्ड ऑनलाइन देख पाएगा। इसके अलावा उसकी प्रॉपर्टी रिकार्ड में कोई खामी है तो वह मौजूदा समय में हुए सर्वे की रिपोर्ट और अपने दस्तावेज दिखाकर अपना रिकार्ड दुरुस्त करवा पाएगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा (यूएलबी) की ओर से शहर की प्रॉपर्टी का सर्वे पूरा करने के बाद तैयार हुए रिकार्ड के आधार पर ऐसा संभव होगा। जयपुर की याशी कंसलटिंग सर्विसिज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शहर की प्रॉपर्टी का सर्वे कर नगर निगम प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है।

अब सर्वे रिपोर्ट का सच जानने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सर्वे रिपोर्ट का रैंडमली जांच शुरु करवा दी है। इसके बार निगम प्रशासन की ओर से भी यूएलबी को अपना ओर से प्रतिक्रिया दी जाएगी। यह सर्वे ज्योग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) मैपिंग के तहत हुआ है जिसमें करीब 42 प्रकार की जानकारी ऑनलाइन होगी। सर्वे की जांच के बाद शहर की प्रॉपर्टियों का एक बार फिर से नया रिकार्ड तैयार होगा। इसी रिकार्ड के अनुसार सरकार साल 2041 के लिए विकास के नए प्लान सिरे चढ़ाए जाएंगे।

क्लर्कों को रैंडमली सर्वे की सौंपी जिम्मेदारी

नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा ने जयपुर की याशी कंसलटिंग सर्विसिज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से सौंपी गई सर्वे रिपोर्ट का सच जानने के लिए क्लर्कों की डयूटी लगाई है। निगम क्लर्कों को पहले चरण में करीब एक हजार प्रॉपर्टी की रैंडमली जांच के लिए दिशा निर्देश दिए है। वे निगम की गृहकर शाखा के पूर्व रिकार्ड और कंपनी की सर्वे रिपोर्ट और मौजूदा स्थिति का मिलान करेंगे। मिलान के बाद ही सर्वे रिपोर्ट के बारे में अपना तर्क देंगे। यदि रिकार्ड मिलान हुआ तो आगामी एक से दो माह के अंदर पूरे हिसार का प्रॉपर्टी रिकार्ड नए सर्वे के अनुसार ऑनलाइन हो जाएगा। कोई भी शहरवासी प्रॉपर्टी का रिकार्ड आसानी से ऑनलाइन देख पाएगा।

जीआईएस मैपिंग के अनुसार ये है रिकार्ड

शहर की वर्तमान जनसंख्या : 427745

साल 2041 में अनुमानित शहर की जनसंख्या : 1138963

शहर की सीमा : 94.28 स्क्वेयर किलोमीटर

निगम सीमा में वार्ड- 20

शहर की करीबन प्रॉपर्टियां : 1.50 लाख

----

याशी कंपनी ने शहर की प्रॉपर्टी सर्वे रिपोर्ट सौंप दी है। शहर में करीब 1.50 लाख प्रॉपर्टी है। नई सर्वे रिपोर्ट के अनुसार तैयार किए गए प्रॉपर्टी का रैंडमली सर्वे करवाया जाएगा। इसके लिए क्लर्क की डयूटी लगा दी गई है।

- अमन ढांडा, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी