सिरसा में प्रापर्टी डीलरों ने फूंका नगर परिषद ईओ का पुतला, बोले समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे अनशन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया। शहर की बंद पड़ी रजिस्ट्रियों के विरोध में प्रोपर्टी डीलरों के धरने का आज सोलहवां दिन था। सुबह से ही नगरपरिषद कार्यलय में बड़ी संख्या में प्रोएर्टी डीलर इक्कठे होने शुरू हो गए थे

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 04:02 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 04:02 PM (IST)
सिरसा में प्रापर्टी डीलरों ने फूंका नगर परिषद ईओ का पुतला, बोले समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे अनशन
सिरसा में नगर परिषद ईओ का पुतला फूंक प्रदर्शन करते हुए

जागरण संवाददाता, सिरसा : प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया। शहर की बंद पड़ी रजिस्ट्रियों के विरोध में प्रोपर्टी डीलरों के धरने का आज सोलहवां दिन था। सुबह से ही नगरपरिषद कार्यलय में बड़ी संख्या में प्रोएर्टी डीलर इक्कठे होने शुरू हो गए थे और ईओ सिरसा कारगुजारयो पर रोष स्वरुप नारेबाजी कर रहे थे। धरने को सम्बोधित करते हुए संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य मनोज शर्मा ने कहा कि बंद पड़ी रजिस्ट्रियों में सबसे बड़ी भूमिका नगर परिषद् की है और इस मसले की जड़ परिषद् द्वारा लाखों रूपये खर्च करके सिरसा की प्रापर्टियों का करवाया गया सर्वे है।

इस सर्वे में बड़े स्तर पर खामियां है और इसी गलत सर्वे का खामियाजा सिरसा के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप सचदेवा ने कहा कि इस गलत सर्वे की जांच करवाने की मांग पॉपर्टी डीलर एसोसिएशन कर रही है और यह मांग भी करती है कि उक्त कंपनी को सिरसा के लोगों को परेशान करने का दंड दिया जाये। उन्होने कहा कि इस तरह शहर के लोगों को मजबूर किया जा रहा है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने मांग की कि क्योंकि इस सर्वे करने वाली कम्पनी को ब्लैक लिस्ट किया जाये और शहर का सर्वे दोबारा करवाया जाये।

संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य मास्टर राजेंदर ने कहा कि गलत सर्वे के बाद नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी और तमाम कर्मचारियों ने इसी का बहाना बना कर लोगों को परेशान कर रखा है और खुलेआम भष्टाचार किया जा रहा है। इस रोष प्रदर्शन के बाद सभी पॉपर्टी डीलरों ने ईओ सिरसा के पुतले के शवयात्रा निकली और परिषद कार्यालय के ठीक सामने उनके पुतले का दहन किया। पुतला फूंक प्रदर्शन में सूरज गाँधी, महाबीर सिंह ठाकुर,तिलक राज, सुभाष सोनी, जगदीश चुघ,सुशिल सैनी, श्री राम चौहान, रिंकू इंदोरा, विक्की बजाज, बनारसी दास, रिंकू छाबड़ा, कृष्ण कुमार,राकेश कटारिया, सुधिष्ठर शर्मा, सतीश सेठी, प्रेम शर्मा, सजीव जैन,सजीव मुंजाल, प्रदीप कुमार, वेद पहवा, संदीप कांबोज, मुकेश शर्मा, सुशील सैनी और सीताराम सैनी सहित अनेक प्रॉपर्टीडीलर और अनेक गण्यमान्य नागरिक शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी