देश के चहुंमुखी विकास के लिए महिलाओं का समुचित विकास जरूरी : सांसद सुनीता दुग्गल

जागरण संवाददाता हिसार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की नेहरू लाइब्रे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 11:39 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 11:39 PM (IST)
देश के चहुंमुखी विकास के लिए महिलाओं का समुचित विकास जरूरी : सांसद सुनीता दुग्गल
देश के चहुंमुखी विकास के लिए महिलाओं का समुचित विकास जरूरी : सांसद सुनीता दुग्गल

जागरण संवाददाता, हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की नेहरू लाइब्रेरी में डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक ऑनलाइन वेबिनार आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनीता दुग्गल रहीं। अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर समर सिंह तो भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर(सोनीपत) की कुलपति प्रोफेसर सुषमा यादव रहीं। सांसद ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर महिलाओं की उन्नति के प्रबल पक्षधर थे। उनका मानना था कि किसी भी समाज का मूल्यांकन महिलाओं की उस समाज में मौजूदा स्थिति से किया जा सकता है। उनके अनुसार जब तक महिलाओं का समुचित विकास नहीं होता तब तक कोई भी देश चहुंमुखी विकास नहीं कर सकता। वेबिनार के संयोजक सचिव पुस्कालयाध्यक्ष डा. बलवान सिंह ने बताया कि वेबिनार में लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हुए।

महिलाओं को हक दिलाना चाहते थे डा. आंबेडकर : प्रो. समर सिंह

कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने कहा कि डा. आंबेडकर महिलाओं की उन्नति के प्रबल पक्षधर थे। उनका ²ढ़ विश्वास था कि महिलाओं की उन्नति तभी संभव होगी। जब उन्हें घर परिवार और समाज में बराबरी का दर्जा मिलेगा। शिक्षा और आर्थिक तरक्की उन्हें सामाजिक बराबरी दिलाने में मदद करेगी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर (सोनीपत) की कुलपति प्रोफेसर सुषमा यादव ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर की संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में संविधान निर्माताओं में अहम भूमिका थी। संविधान में सभी नागरिकों को बराबर का हक दिया गया है। कुलसचिव डा. बीआर कंबोज ने सभी मुख्यातिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी