तीसरी लहर से निपटने की तैयारी तेज, हांसी सिविल अस्पताल में पहुंची आक्सीजन प्लांट की मशीनें

आखिर ढाई महीने के इंतजार के बीत सिविल अस्पताल में लगने वाले आक्सीजन प्लांट की मशीनें पहुंच गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:25 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:25 AM (IST)
तीसरी लहर से निपटने की तैयारी तेज, हांसी सिविल अस्पताल में पहुंची आक्सीजन प्लांट की मशीनें
तीसरी लहर से निपटने की तैयारी तेज, हांसी सिविल अस्पताल में पहुंची आक्सीजन प्लांट की मशीनें

संवाद सहयोगी, हांसी: आखिर ढाई महीने के इंतजार के बीत सिविल अस्पताल में लगने वाले आक्सीजन प्लांट की मशीनें पहुंच गई हैं। मशीनों को स्थापित करने का काम भी शुरू हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि एक हफ्ते के अंदर सिविल अस्पताल में प्राण वायु आक्सीजन आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

बता दें कि मई महीने में सरकार ने हांसी के सिविल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाने को मंजूरी थी। क्योंकि 60 बेड के सिविल अस्पताल में कोरोना का उपचार केवल आक्सीजन प्लांट न होने के कारण नहीं हो पा रहा था। आखिर सरकार ने 200 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन जनरेट करने की क्षमता का प्लांट लगाने की मंजूरी थी। हालांकि उस समय एक महीने के अंदर प्लांट लगाने का दावा किया गया था, लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी प्लांट शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, हांसी को कोरोना से राहत मिली हुई है। इस महीने में केवल दो कोरोना केस मिले हैं। पिछले सात दिनों से एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है। सिविल अस्पताल के रिकार्ड के अनुसार हांसी में दूसरी लहर के दौरान कुल कोरोना केस अब तक 1778 मिल चुके हैं और 36 मौतें भी हो चुकी हैं। तीसरी लहर की आहट के बीच अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगने से लोगों को काफी लाभ होगा। फिलहाल हांसी से कोरोना मरीजों को हिसार या फिर अग्रोहा में शिफ्ट किया जाता है।

अस्पताल में 30 बेड पर होगी आक्सीजन

सिविल अस्पताल में सेंट्रल आक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप लाइन नहीं थी। अस्पताल में पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है। आक्सीजन प्लांट से सीधे सेंट्रल आक्सीजन लाइनों को जोड़ा जाएगा। 60 बेड के अस्पताल में 30 बेड को सीधे आक्सीजन सप्लाई से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा कैजुअलिटी व अन्य कमरों में भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। बीएंडआर द्वारा ये कार्य किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी