खेलो इंडिया की तैयारी, 19 दिसंबर से स्टेट टीमों के चयन के लिए हरियाणा में होंगे ट्रायल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन 5 फरवरी से 14 फरवरी तक 25 खेलों में अंडर-18 आयुवर्ग लड़के और लड़कियों के हरियाणा में करवाया जा रहा है। खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल 19 दिसंबर से 20 दिसंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में होंगे।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:43 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:43 AM (IST)
खेलो इंडिया की तैयारी, 19 दिसंबर से स्टेट टीमों के चयन के लिए हरियाणा में होंगे ट्रायल
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए उप निदेशकों के नेतृत्व में कमेटियां गठित कर दी है।

जागरण संवाददाता, हिसार : खिलाडि़यों के लिए काम की खबर है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन 5 फरवरी से 14 फरवरी तक 25 खेलों में अंडर-18 आयुवर्ग लड़के और लड़कियों के हरियाणा में करवाया जा रहा है। हरियाणा राज्य की ओर से कई खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल 19 दिसंबर से 20 दिसंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में होंगे। इसके लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के निदेशक की ओर से उपनिदेशकों को आदेश जारी कर ट्रायल के संंबंध में दिशा निर्देश दिए गए है।

किस जिले में 19 व 20 दिसंबर को कहां, कौन से खेल के होंगे ट्रायल

जिला, खेल, स्टेडियम, किस उपनिदेशक की कहां ड्यूटी

रोहतक, कबड्डी, सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक, राममेहर सिंह

हिसार, खो-खो और हैंडबाल, महाबीर स्टेडियम हिसार, गिरराज सिंह और सत्यदेव मलिक

करनाल, वालीबाल और फुटबाल, कर्ण स्टेडियम करनाल, सतबीर सिंह

कुरुक्षेत्र, हाकी, हाकी स्टेडियम शाहाबाद कुरुक्षेत्र, सुनीता खत्री

कैथल, बास्केटबाल, स्टेडियम सेक्टर-21 कैथल, कविता देवी

खिलाड़ियों के चयन के लिए कमेटी गठित

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए उप निदेशकों के नेतृत्व में कमेटियां गठित कर दी है। इन कमेटियों में खेल संघ के प्रतिनिधि से लेकर विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक भी शामिल है। साथ ही भीम व अन्य खेल अवार्डों से सम्मानित खिलाड़ियों को भी कमेटी में शामिल किया है। प्रत्येक खेल ट्रायल के लिए गठित कमेटी की सूची भी खेल विभाग ने जारी कर दी है। इसी सूची के अनुसार प्रशिक्षक खिलाड़ियों का ट्रायल लेंगे।

----

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आगाज की तैयारी हो रही है। उसी कड़ी में स्टेट टीम के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में 19 दिसंबर और 20 दिसंबर को ट्रायल होगा। इसके लिए कोचों की ड्यूटी भी निदेशालय ने लगाई है।

- सत्यदेव मलिक, उपनिदेशक, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा।

chat bot
आपका साथी