गांव से नगर पालिका बने सिसाय में पहले चुनाव के लिए तैयारियां तेज, ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार

प्रदेश सरकार ने बीते साल फरवरी महीने में सिसाय गांव को नगर पालिका घोषित किया था। प्रदेश के सबसे बड़े गांव को नगर पालिका बनाने पर ग्रामीणों का मतभेद भी समाने आया था। कुछ लोगों द्वारा नगर पालिका बनाए जाने का विरोध किया गया था।

By Pankaj KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 01:07 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 02:06 PM (IST)
गांव से नगर पालिका बने सिसाय में पहले चुनाव के लिए तैयारियां तेज, ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार
हरियाणा के सिसाय गांव की प्रतीकात्मक तस्वीर। फोटो - दैनिक जागरण

हांसी, जेएनएन। प्रदेश के सबसे बड़े गांव सिसाय को नगर पालिका बनाने के बाद चेयरमैन के चुनाव करवाने की तैयारियां जोरों पर है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों पर नगर पलिका की ड्राफ्ट सूची तैयार हो चुकी है और दावे व आपत्तियों के लिए सार्वजनिक कर दी गई है। ड्राफ्ट मतदाता सूची में 13 वार्डों में गांव को बांटा गया है व 11 हजार 528 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं जो नगर पालिका के प्रथम चेयरमैन या चेयरपर्सन का चुनाव करेंगे।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने बीते साल फरवरी महीने में सिसाय गांव को नगर पालिक घोषित किया था। प्रदेश के सबसे बड़े गांव को नगर पालिका बनाने पर ग्रामीणों के मतभेद भी समाने आया था और एक पक्ष द्वारा नगर पालिका बनाए जाने का विरोध किया गया था। बीते वर्ष ही सरकार ने गांव में जनमत संग्रह भी करवाया था। इस सर्वे की पहली रिपोर्ट लीक हो गई जिसके बाद दूसरा सर्वे करवाया गया था। इस सर्वे में नगर पालिक बनाने व ना बनाने को लेकर ग्रामीणों के बीच कांटे की टक्कर देखी गई थी, लेकिन बहुमत ग्रामीण गांव के नगर पालिका बनने पर सहमत थे।

सिसाय के नगर पालिका के गठन पर मुहर लग चुकी है और सरपंच बलबीर ङ्क्षसह को कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अब सरकार द्वारा नगर पालिका के चुनाव की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है व राज्य चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार की गई है जिसमें 11 हजार के आसपास मतदाता हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि नगर पालिका सिसाय के आम चुनाव हेतू ड्राफ्ट मतदाता पर दावे तथा आपत्तियों के लिए 3 नवंबर सायं 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

ड्राफ्ट मतदाता में वार्ड अनुसार मतदाता
वार्ड 1 - 721
वार्ड 2 - 809
वार्ड 3 - 759
वार्ड 4 - 987
वार्ड 5 - 1055
वार्ड 6 - 699
वार्ड 7 - 743
वार्ड 8 - 671
वार्ड 9 - 1075
वार्ड 10 - 923
वार्ड 11 - 1096
वार्ड 12 - 1103
वार्ड 13 - 877

कुल - 11528 

सिसाय नगर पालिका चेयरमैन बलबीर सिंह के अनुसार, नगर पालिका बनने के बाद गांव में करीब 10 गलियों का निर्माण हो चुका है और दो श्मशान घाटों का जीर्णोद्धार किया गया है। कई बड़े प्रोजेक्ट अभी पाइप लाइन में हैं। गांव में एक गैस व बिजली से संचालित श्मशान घाट भी बनाया जाएगा। नगर पालिका कार्यालय की बिल्डिंग के लिए भी एक एकड़ जमीन दी गई है। करीब 14 करोड़ रुपये की राशि नगर पालिका को मिली थी, जिसमें से काफी विकास कार्यों पर खर्च हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी