गर्भवती महिला ने नाबालिग भानजे पर दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस, जज के सामने मुकरी

महिला का कहना था कि वह कमरे में सो रही थी। उसका भानजा भी कमरे में सोया हुआ था। जब वह नींद में थी तब उसके साथ उसके भानजे ने जबरदस्ती की। फिर बयान से पलट गई।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:15 PM (IST)
गर्भवती महिला ने नाबालिग भानजे पर दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस, जज के सामने मुकरी
गर्भवती महिला ने नाबालिग भानजे पर दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस, जज के सामने मुकरी

बहादुरगढ़, जेएनएन। दुष्‍कर्म के केस तो हरियाणा में आमतौर पर सामने आते ही रहते हैं। कहीं नाबालिग तो कहीं विधवा महिला से दुष्‍कर्म के केस दर्ज होते हैं। मगर अब दुष्‍कर्म का एक अलग ही तरह का मामला सामने आया है। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अपने भानजे पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। मगर बाद में वह पीछे हट गई और जज के सामने दर्ज कराए बयान में कार्रवाई से इन्कार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने अब दर्ज केस को कैंसिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शहर थाना में सोमवार रात एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। उसने अपने भानजे पर ही आरोप लगाया था। उसका कहना था कि वह कमरे में सो रही थी। उसका भानजा भी कमरे में सोया हुआ था। जब वह नींद में थी, तब उसके साथ उसके भानजे ने जबरदस्ती की। उसकी नींद खुली और शोर मचाने की कोशिश की तो भानजे ने उसका मुंह दबाया और मारपीट की। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता महिला पांच माह की गर्भवती है। उधर, जिस भानजे पर आरोप लगाया गया, उसकी उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है।

जज के सामने कार्रवाई से इन्कार

महिला की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस शिकायतकर्ता के 164 के तहत जज के सामने बयान दर्ज कराने के लिए लेकर गई। पुलिस के मुताबिक वहां पर महिला ने इस मामले में अब किसी तरह की कार्रवाई करवाने से इन्कार कर दिया।

------महिला ने जो शिकायत दी थी, उस पर केस दर्ज कर लिया। अब 164 के तहत जो ब्यान दर्ज करवाए हैं, उसके मुताबिक आगामी कार्रवाई की जाएगी।

---सुरेंद्र सिंह, एसएचओ, शहर थाना बहादुरगढ़।

chat bot
आपका साथी