मां भगवती के विशाल जागरण में भजनों व झांकियों से किया गुणगान

दुर्गा जागरण मंडल अनाज मंडी बरवाला की ओर से मां भगवती का 18वां विशाल जागरण धूमधाम से अनाज मंडी गीता भवन मंदिर के सामने आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:50 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:50 AM (IST)
मां भगवती के विशाल जागरण में भजनों व झांकियों से किया गुणगान
मां भगवती के विशाल जागरण में भजनों व झांकियों से किया गुणगान

संवाद सहयोगी, बरवाला : चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है। मैया ने दरबार लगाया दर्शन तो कर लेन दे। आज मैया का जगराता है आदि भजनों के साथ दुर्गा जागरण मंडल अनाज मंडी बरवाला की ओर से मां भगवती का 18वां विशाल जागरण धूमधाम से अनाज मंडी गीता भवन मंदिर के सामने आयोजित किया गया।

प्रवक्ता अनूप गोयल ने बताया कि माता रानी की पावन जोत शक्ति पीठ बनभौरी धाम से पैदल यात्रा द्वारा, माता रानी का भव्य दरबार इत्र वर्षा आकर्षण का केंद्र रही। जागरण में भंडारे का आयोजन राजीव राजा द्वारा किया गया। मंच संचालन अनूप गोयल व शक्ति पीठ बनभौरी धाम के मुख्य पुजारी पंडित रामनिवास कौशिक के सानिध्य में सारी रात सुंदर सुंदर भजन व सुंदर झांकियों द्वारा माता रानी का गुणगान किया। मुख्य अतिथि रामकेश बंसल व अध्यक्षता रमेश सरदाना बैटरी वाले तथा कृष्ण मित्तल ने की। जागरण में गणेश पूजन नरेश कुमार नगुरा वाले, कलाकारों गौरी साक्षी आगरा से, जूली सिंह इलाहाबाद से, नरेश सैनी गुरुग्राम से, विशाल शैली पटियाला से, बरवाला से जेपी वर्मा द्वारा सारी रात माता रानी का गुणगान किया गया। कुरुक्षेत्र से आए गौरव शान द्वारा तारा रानी की कथा बड़े ही सुंदर तरीके सुनाई गई। मंडल द्वारा तारा रानी की कथा के बीच में तीन चांदी की बांसुरी व दो चांदी की गाय इनाम के रूप में भक्तों को दी गई।

इस अवसर पर प्रधान श्याम लाल गोयल, संस्थापक जयभगवान बंसल, संजय पनिहारी, आशीष अग्रवाल, विनोद मित्तल, अनूप गोयल, संजय सिगला, संजय गर्ग, रवि गर्ग, मनोज जैन, सुशील गोयल, हरिओम गर्ग, विकास बंसल, जगदीश गर्ग, विनोद बंसल, विनोद मिलकपुर, राजेश बंसल, सुभाष ज्ञानपुरा, नरेश नगुरा, अमित कुमार, लालचंद शर्मा, विनोद कुमार, अमित कुमार, अजय बंसल, संजय तिवारी, रामू जैन, धर्मपाल गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, सुरेंद्र जैन, नवीन गोयल व सुरेश मित्तल आदि मंडल के सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी