विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप सर्बिया में दिखेंगे हरियाणवी पंच, टीम में प्रदेश से नौ मुक्केबाज

जापान टोक्यो ओलिंपिक 2021 में पुरूष मुक्केबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ओलिंपिक के बाद सर्बिया में विश्व चैंपियनशिप हो रही है। भारतीय मुक्केबाज चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर ओलिंपिक की कमी को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:34 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:34 AM (IST)
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप सर्बिया में दिखेंगे हरियाणवी पंच, टीम में प्रदेश से नौ मुक्केबाज
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम रवाना, पहली बार दस की बजाय 13 भार वर्ग में ले रहे हिस्सा

ओपी वशिष्ठ, रोहतक : सर्बिया के बेलग्रेड में 24 अक्टूबर को होने वाली विश्व पुरूष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम रवाना हो गई है। विश्व चैंपियनशिप में पहली बार मुक्केबाज दस की बजाय 13 भारवर्ग में हिस्सा लेंगे। 13 सदस्यीय टीम में नौ मुक्केबाज हरियाणा से हैं, जो अपने रिंग में अपने पंच का लोहा मनवाएंगे। टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले मुक्केबाज इस चैंपियनशिप में नहीं जा रहे हैं।

टोक्यो ओलिंपिक में पुरूष मुक्केबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ओलिंपिक के बाद सर्बिया में विश्व चैंपियनशिप हो रही है। भारतीय मुक्केबाज चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर ओलिंपिक की कमी को पूरा करने का प्रयास करेंगे। हालांकि टोक्यो में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले मुक्केबाज अमित पंघाल, विकास कृष्णन, मनीष कौशिक, आशीष डोगरा व सतीश कुमार चैंपियनशिप में नहीं खेल रहे हैं। इन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी हिस्सा नहीं लिया था। भारतीय टीम को प्रशिक्षण शिविर पटियाला में लग रहा था। बुधवार तड़के नई दिल्ली एयरपोर्ट से टीम ने सर्बिया के लिए उड़ान भरी।

भारतीय टीम में ये मुक्केबाज शामिल

भार वर्ग नाम स्थान

48 किग्रा गोविंद साहनी यूपी

51 किग्रा दीपक भोरिया हिसार (हरियाणा)

54 किग्रा आकाश राजपूत भिवानी (हरियाणा)

57 किग्रा रोहित मोर दिल्ली

60 किग्रा वरिंद्र सिंह पंजाब

63.5 किग्रा शिवा थापा असम

67 किग्रा आकाश सांगवान करनाल (हरियाणा)

71 किग्रा निशांत देव करनाल (हरियाणा)

75 किग्रा सुमित कुंडू जींद (हरियाणा)

80 किग्रा सचिन दहिया सोनीपत (हरियाणा)

86 किग्रा लक्ष्य चाहर चरखी दादरी (हरियाणा)

92 किग्रा संजीत सिंगरोह रोहतक (हरियाणा)

92 प्लस नरेंद्र बेरवाल हिसार (हरियाणा)

नोट : दीपक भोरिया, आकाश राजपूत, आकाश सांगवान, सुमित कुंडू, सचिन दहिया, लक्ष्य चाहर, संजीत सिंगरोहा और नरेंद्र बेरवाल सेना की तरफ से खेलते हैं जबकि गोविंद साहनी और वरिंद्र सिंह रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी तरह करनाल से निशांत देव कर्नाटक की तरफ से खेलते हैं।

ओलिंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दी शुभकामनाएं

टोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंक में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने पटियाला में सभी मुक्केबाजों को विश्व चैंपियनशिप के लिए रवाना होने से पहले शुभकामनाएं दी। नीरज ने जींद के सुमित कुंडू के साथ पटियाला एनआइएएस कैंप में काफी समय बिताया और उनके साथ खाना भी खाया। सुमित कुंडू 75 किग्रा भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस भार वर्ग में देश ओलिंपिक से लेकर अन्य अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुका है।

chat bot
आपका साथी