हरियाणा नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रधान पद का चुनाव, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, लाइनों में लगे मतदाता

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि दो दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। 1089 मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए कतारों में लगे हुए हैं।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 01:20 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 01:20 PM (IST)
हरियाणा नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रधान पद का चुनाव, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, लाइनों में लगे मतदाता
हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर मतदान के लिए लाइनों में लगे लोग।

रोहतक, जागरण संवाददाता। हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर प्रचार का दौर थमा, जिसके बाद मतदान हो रहा है। फिलहाल दो प्रत्याशी संजय बिड़लान और अनिल पारचा आमने-सामने हैं। शाम चार बजे के बाद मतगणना शुरू होगी और नए प्रधान के भाग्य का फैसला होगा। प्रधान पद के उम्मीदवार और मौजूदा प्रधान संजय बिड़लान पिछले तीन बार से तीन-तीन साल के लिए प्रधान चुने जा चुके हैं। दूसरे प्रत्याशी अनिल पारचा 2011 से 2012 तक दो साल के लिए एक बार प्रधान रह चुके हैं। 

सुबह आठ बजे से मतदान शुरू, पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात, 1079 मतदाता हैं कुल

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि दो दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। 1089 मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए कतारों में लगे हुए हैं। 19 नवंबर को नामांकन के बाद संजय बिड़लान को बस और अनिल परचा को रेल का इंजन चुनाव चिह्न आवंटित किए गए थे। चुनाव को देखते हुए सुबह से ही आंबेडकर चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में पुलिस बल तैनात है। वहीं, जिलाधीश कैप्टन मनोज कुमार ने नगर निगम कर्मचारी संघ के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने तक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ महिला पुलिस सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

मौजूदा प्रधान संजय बिड़लान के पांच वादे 

टैक्स ब्रांच के कर्मचारियों को गलत फंसाया, उन्हें दोबारा से बहाल कराएंगे। सरकार ने जिन मामलों में वादा खिलाफी की उन सभी मामलों को उठाएंगे। कर्मचारियों को नियमित तौर से साबुन, तेल, सुरक्षा उपकरण व स्वास्थ्य जांच कराएंगे। कोरोना काल में जिन कर्मियों की मौत हो गई, उनके स्वजनों को नौकरी दिलाना। अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ अन्याय किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।

प्रधान पद के प्रत्याशी अनिल पारचा के वादे  कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन दिलाएंगे। आउटसोर्स वालों को पैरोल पर कराएंगे। डी-ग्रुप के कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लाट दिलाने के आवाज उठाएंगे। जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई उनकी जांच निष्पक्षता सेह हो। प्रधान पद पर रहते हुए संजय ने जो गड़बड़ी की उनकी जांच कराएंगे।

chat bot
आपका साथी