हिसार में निगम चुनाव का बजा बिगुल, सफाई कर्मचारियों के घर तक वोट मांगने पहुंच रहे प्रधान पद के दावेदार

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ईकाई हिसार के प्रधान पद पर प्रवीन प्रधान दबंग कर्मचारी नेता के रूप में जाने जाते है। मई 2021 में कोरोना के कारण उनका देहांत हो गया था। प्रवीन प्रधान कर्मचारी नेता के रूप में कर्मचारियों की आवाज बुलंद की।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 05:37 PM (IST)
हिसार में निगम चुनाव का बजा बिगुल, सफाई कर्मचारियों के घर तक वोट मांगने पहुंच रहे प्रधान पद के दावेदार
हिसार के स्थानीय क्षेत्रों का भ्रमण और वहां पर चौपाल लगनी शुरु।

हिसार, जागरण संवाददाता। हिसार नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ईकाई हिसार के चुनाव का बिगुल बज गया है। 26 नवंबर को प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीति गर्माने लगी है। निगम प्रधान पद के चुनाव के कार्यक्रम की घोषित होने के साथ ही प्रधान पद के दावेदारों ने अपने पक्ष में माहौल बनाना शुरु कर दिया है। चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। सुबह सायं तक दावेदार सफाई कर्मचारियों से मुलाकात में व्यस्त हो गए है। जिस क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों के मकान अधिक है। उन क्षेत्रों का भ्रमण और वहां पर चौपाल लगनी शुरु हो गई है। दावेदार सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचकर अपने पक्ष में मत देने की मांग कर रहे है।

प्रधान पद के लिए तीन दावेदार मैदान में

पूर्व कर्मचारी नेता राजेश बागड़ी ने बताया कि 26 नवंबर को होने वाले प्रधान पद के चुनाव के लिए तीन दावेदार मैदान में है। जिसमें एक राजेश बागड़ी स्वयं है। दूसरा प्रवीन प्रधान का भाई पवन पाहवा और तीसरे करतार सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है। तीनों कर्मचारियों ने प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के साथ ही अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने का कार्य भी शुरु कर दिया है।

पूर्व प्रधान प्रवीन कुमार ने मानवता की पेश की मिसाल

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ईकाई हिसार के प्रधान पद पर प्रवीन प्रधान दबंग कर्मचारी नेता के रूप में जाने जाते है। मई 2021 में कोरोना के कारण उनका देहांत हो गया था। प्रवीन प्रधान कर्मचारी नेता के रूप में कर्मचारियों की आवाज बुलंद की। साथ ही मानवता कि एक मिसाल पेश की गए। 12 अप्रैल 2020 से करने के कुछ दिन पूर्व तक उन्होंने कोरोना के कारण मरने वालों का अंतिम संस्कार करने वाली टीम का नेतृत्व करते हुए उसके साथ अंतिम संस्कार करवाए। स्वयं अपनी टीम के सदस्यों के साथ मिलकर कोरोना के कारण जान गंवाने वाले 300 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार करवाया। इसके अलावा अंतिम संस्कार से मिलने वाली राशि काफी हिस्सा दान देने से लेकर जरुरतमंद की मदद करने में खर्च किया।

chat bot
आपका साथी