800 किलोमीटर दूर ड्रग सप्लायर को पकड़ने जाएगी पुलिस, आरोपित 4 दिन के रिमांड पर

जागरण संवाददाता हिसार राजस्थान-मध्य प्रदेश के बार्डर पर 800 किलोमीटर दूर आरोपित फतेह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 02:37 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 02:37 AM (IST)
800 किलोमीटर दूर ड्रग सप्लायर को पकड़ने जाएगी पुलिस, आरोपित 4 दिन के रिमांड पर
800 किलोमीटर दूर ड्रग सप्लायर को पकड़ने जाएगी पुलिस, आरोपित 4 दिन के रिमांड पर

जागरण संवाददाता, हिसार: राजस्थान-मध्य प्रदेश के बार्डर पर 800 किलोमीटर दूर आरोपित फतेहाबाद के कमालवाला गांव निवासी संजय कुमार को पुलिस लेकर जाएगी। पुलिस राजस्थान बार्डर पर मौजूद श्याम सिंह को पकड़ेगी। संजय उसी आरोपित से डेढ़ लाख रुपये डोडा पोस्ट खरीद कर लाया था। रास्ते में उसके साथियों ने उसकी पायलट किया था। पुलिस ने आरोपित संजय को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस के अनुसार संजय अपने साथियों के साथ राजस्थान बार्डर से 100 किलोग्राम डोडा पोस्ट श्याम सिंह से खरीद कर लाया था। संजय ने बताया कि डेढ़ लाख रुपये खरीद कर लाने के बाद ही उसे वह बेचता। अभी उसने सौदा तय नहीं किया था। उसने बताया कि 800 किलोमीटर तक गाड़ी को उसके साथियों के साथ वह बारी-बारी से चलाकर आए थे। दूसरी गाड़ी उन्हें पायलट कर रही थी। आगे चलते हुए साथियों के साथ दिक्कत नहीं हुई और वह हिसार तक पहुंच गए। संजय ने पूछताछ में बताया कि उसके साथी पकड़े जाने के बाद फरार हो गए थे। उनकी तरफ से राजस्थान पुलिस को लगातार चकमा दिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस की तरफ से उसे बार्डर पर ले जाया जाएगा। श्याम सिंह को पकड़ने का पुलिस का मकसद होगा ताकि नशा को फैलने से रोका जा सके। जांच अधिकारी हेमराज ने बताया कि चार दिन के रिमांड के दौरान बार्डर पर ले जाया जाएगा। वह डेढ़ लाख रुपये यह नशा खरीद कर आया था। अभी उससे पूछताछ चल रही है।

chat bot
आपका साथी