दिल्‍ली कूच को लेकर किसान नेताओं पर टिकी नजर, फतेहाबाद में किसान नेताओं के घर पुलिस ने देर रात 2 बजे मारे छापे, एक नेता गिरफ्तार

हरियाणा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनदीप नथवान घर पर नहीं मिले। टोहाना व भूना में भी पुलिस ने अनेक किसान नेताओं के घर पर छापामार कार्रवाई की है। लेकिन वहां से कुछ हाथ नहीं लगा है। मंगलवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालकर दिल्ली पहुंचने की अपील।

By Pankaj KumarEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 11:41 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 11:41 AM (IST)
दिल्‍ली कूच को लेकर किसान नेताओं पर टिकी नजर, फतेहाबाद में किसान नेताओं के घर पुलिस ने देर रात 2 बजे मारे छापे, एक नेता गिरफ्तार
आंदोलन को लेकर यूनियन पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति।

फतेहाबाद, जेएनएन : किसानों व अन्य यूनियन के संगठनों ने 26 नवंबर को हड़ताल करने का निर्णय लिया है। वहीं किसान संगठन इकट्ठा होकर दिल्ली घेराव की योजना बना ली है। इसी योजना को विफल करने के लिए सोमवार रात को पुलिस ने अनेक किसान नेताओं के घर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस सिर्फ एक ही किसान नेता को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं कुछ किसान नेताओं को पहला ही पता था इसलिए वो दूसरी जगह पर चले गए है। इसके अलावा देर रात को अपने घरों में जो किसान नेता नहीं मिले है उन्हाेंने मंगलवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालकर दिल्ली पहुंचने की अपील की है। ऐसे में ये किसान नेता कहां है कि पुलिस को भी पता नहीं है।


रतिया क्षेत्र में सोमवार रात 2 बजे पुलिस ने गांव नथवान के हरियाणा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनदीप नथवान के घर पर छापामार कार्रवाई की। करीब एक घंटे तक घर की तलाशी ली गई। लेकिन मनदीप नथवान घर पर न मिलने के कारण पुलिस वापस आ गई। वही खेती बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र सहनाल के घर पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। जिसके बाद उसे घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वही टोहाना व भूना में भी पुलिस ने अनेक किसान नेताओं के घर पर छापामार कार्रवाई की है। लेकिन वहां से कुछ हाथ नहीं लगा है। पुलिस की माने तो ये नेता दिल्ली जा सकते है। ऐसे में उन्हें पहले ही हिरासत में लिया जा रहा है। किसान नेताओं के घर पर छापामार कार्रवाई के बाद यूनियन व किसानों में रोष है।

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डाल आंदोलन में पहुंचने की अपील

हरियाणा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनदीप नथवान ने मंगलवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वो कह रहे है कि सोमवार रात को अनेक किसान नेताओं के घर पर छापामार कार्रवाई की गई है जो गलत है। वही कहां गया था कि दिल्ली जाने से पहले मंगलवार को मीटिंग रखी गई थी लेकिन वो रद की जा रही है। उन्होंने सभी से अपील की है कि वो अपने स्तर पर दिल्ली पहुंचे और इस अांदोलन को सफल बनाए।

बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
खेती बचाओ संघर्ष समिति रतिया से जरनैल सिंह ने दावा किया है कि यूनियन नेताओं की गिरफ्तारी के बाद भी उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया कि वो जिले में केवल लोगों को अांदोलन में शामिल होने के लिए कह रहे थे लेकिन पुलिस ने उनके नेताओं के घर पर छापामार कार्रवाई कर गलत किया है। अब इस अांदोलन को और तेज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी