दिल्ली कूंच कर रहे किसानों के ट्रैक्टरों को रोकने के लिए पीछे दौड़े पुलिस कर्मी, तीखी बहस हुई

फोटो कैप्शन - 123456 संवाद सहयोगी हांसी दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 05:15 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 05:15 AM (IST)
दिल्ली कूंच कर रहे किसानों के ट्रैक्टरों को रोकने के लिए पीछे दौड़े पुलिस कर्मी, तीखी बहस हुई
दिल्ली कूंच कर रहे किसानों के ट्रैक्टरों को रोकने के लिए पीछे दौड़े पुलिस कर्मी, तीखी बहस हुई

फोटो कैप्शन - 1,2,3,4,5,6,

संवाद सहयोगी, हांसी: दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने दिल्ली रोड पर स्थित मुंढाल चौक पर रोक लिया। ट्रैक्टरों में भरकर जा रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस कर्मी काफी दूर तक ट्रैक्टरों के पीछे दौड़े व चलते हुए ट्रैक्टरों पर चढ़कर चाबियां निकाल लीं। जिसके बाद किसान भड़क गए और पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए लाठी चार्ज नहीं लिया लेकिन हलका बल प्रयोग किया। आखिर किसानों का जत्था पीपला पुल के नजदीक हाइवे के किनारे धरने पर बैठ गया।

भिवानी, तोशाम, हांसी, नारनौंद, हिसार आदि जिलों के कई गांवों के किसानों ने मुंढाल चौक पर एकत्रित होने का एलान कर रखा था। धीरे-धीरे किसान चौक पर जुटने शुरू हुए और दिल्ली की तरफ निकल पड़े। गांव से निकलते ही पुलिस फोर्स ने उन्हें रोकने का दो बार प्रयास किया, लेकिन किसान आगे बढ़ते गए। आखिर पुलिस ने किसानों को आगे जाने से रोक दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

----------

एसएचओ दौड़े ट्रैक्टरों के पीछे

जैसे ही मुंढाल चौक पर किसानों ने ट्रैक्टरों को दिल्ली की तरफ बढ़ाना शुरू किया तो मौके पर मौजूद भिवानी के एसएचओ विद्यानंद अगुवाई कर रहे ट्रैक्टर की चाबी को निकालने के लिए ट्रैक्टर के पीछे दौड़ पड़े। पुलिस कर्मी भागकर ट्रैक्टर पर चढ़ गए और किसी तरह से ट्रैक्टर को रुकवाया। करीब एक किमी तक ट्रैक्टरों के पीछे पुलिस कर्मी दौड़े। ट्रैक्टर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे थे, पुलिस अधिकारियों के पसीनें छूट रहे थे। आखिर किसी तरह पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। किसानों व पुलिस के बीच यहां हलकी झड़प भी हुई।

chat bot
आपका साथी