रिटायर्ड फौजी के हत्यारों पर पुलिस बढ़ाई ईनामी राशि

भिवानी रोड पर स्थित राम सिंह कालोनी में एक सेवानिवृत्त फौजी ऋतुराज यादव के हत्यारों को पकड़ने के लिए हत्यारों पर लगाई गई इनामी राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:50 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:50 AM (IST)
रिटायर्ड फौजी के हत्यारों पर पुलिस बढ़ाई ईनामी राशि
रिटायर्ड फौजी के हत्यारों पर पुलिस बढ़ाई ईनामी राशि

संवाद सहयोगी, हांसी: भिवानी रोड पर स्थित राम सिंह कालोनी में एक सेवानिवृत्त फौजी ऋतुराज यादव की कुछ युवकों द्वारा माथे में गोली मार हत्या किये जाने के मामले में हांसी पुलिस ने हत्यारों की जानकारी देने पर 10 हजार रुपये की इनामी राशि को हांसी पुलिस ने बढ़ाकर 50 हजार रूपये कर दिया है। हांसी एसपी नितिका गहलोत के निर्देश पर हत्यारों का सुराग देने वाले को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि तफ्तीश के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के कैमरे की फुटेज प्राप्त करके आरोपितों की तलाश की तथा काफी लोगों से इस संबंध में गहन पूछताछ भी की है। उन्होंने बताया कि वारदात में आसपास के कैमरे से दो लड़कों की संदिग्ध फोटो मिली हैं जो कोई भी व्यक्ति हत्या के आरोपियों की जानकारी देगा उसे पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी को हत्यारों के बारे में पता चले तो सीआइए इंस्पेक्टर के मोबाइल नंबर 88130 89310 व 88130 89331 तथा साइबर सेल हांसी के इंचार्ज के मोबाइल नंबर 88130 89324 पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

गौरतलब है कि ऋतुराज यादव भारतीय सेना से रिटायर हुए थे और भिवानी रोड पर स्थित ऋतिक किरयाणा स्टोर के नाम से दुकान चलाते थे। 20 अगस्त की सांय ऋतुराज अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ युवक आए और ऋतुराज के माथे में गोली मार दी और भाग निकले। गाली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और ऋतुराज को अस्पताल पहुंचाया जहां हिसार के डाक्टरों ने रिटायर्ड फौजी ऋतुराज को मृत घोषित कर दिया था।

chat bot
आपका साथी