प्रधानमंत्री का 71वां जन्मदिवस भाजपा के लिए महत्वपूर्ण : डा. कमल गुप्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वे जन्मदिवस पर भाजयुमो ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:05 PM (IST)
प्रधानमंत्री का 71वां जन्मदिवस भाजपा के लिए महत्वपूर्ण : डा. कमल गुप्ता
प्रधानमंत्री का 71वां जन्मदिवस भाजपा के लिए महत्वपूर्ण : डा. कमल गुप्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वे जन्मदिवस पर भाजयुमो ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

हिसार (वि) : देश के प्रधानमंत्री ब मोदी के 71वे जन्मदिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा पूरे देश में सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाजसेवा के कार्य कर रही है। जो शुक्रवार से लेकर सात अक्तूबर तक चलाए जाएंगे। इसी के तहत शुक्रवार को जिला भर में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। हिसार विधानसभा क्षेत्र में राजगुरु मार्केट स्थित पंजाबी धर्मशाला में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल व आपदा प्रबंधन के जिला संयोजक डा. वैभव बिदानी ने किया। शिविर में 71 यूनिट ब्लड एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में हिसार के विधायक डा. कमल गुप्ता, जिलाध्यक्ष कै. भूपेंद्र वीरचक्र व मेयर गौतम सरदाना ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व स्मृतिचिह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनको जूस पिलाया गया। इस अवसर पर विधायक डा. कमल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं है। समाज सेवा इसका मूल उद्देश्य है। सत्ता पार्टी का लक्ष्य नहीं केवल साधन है, जिससे राष्ट्र की जनता का कल्याण किया जा सके। समय-समय पर पार्टी के कार्यकर्ता समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहते हैं। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री यादव, पार्टी के जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, गगन शर्मा, रामचंद्र गुप्ता, सुरेश गोयल धूपवाला, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपरा, भीम महाजन, पार्षद ज्योति महाजन, देवेंद्र शर्मा, कृष्ण खटाना, शुभम, मनोज सैनी, लक्ष्मण गर्ग, मोहित गोयल आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी