जानें कौन है कीर्तिमान रचने वाली हिसार की बेटी पिंकी, सबसे कम उम्र में बनीं प्रोफेशनल ट्रैक्टर ड्राइवर

हिसार के गांव ढंढूर निवासी 19 साल की पिंकी ने यह कीर्तिमान रचा है। पिंकी देशभर में सबसे कम उम्र में ट्रैक्‍टर चलाने वाली प्रोफेशनल चालक बनी हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 21 से 24 साल की युवतियों के नाम था। पिंकी की हर ओर तारीफ हो रही है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 04:53 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 04:53 PM (IST)
जानें कौन है कीर्तिमान रचने वाली हिसार की बेटी पिंकी, सबसे कम उम्र में बनीं प्रोफेशनल ट्रैक्टर ड्राइवर
सबसे कम उम्र में प्रोफेशन ट्रैक्‍टर चालक बनीं हिसार की पिंकी

हिसार, जेएनएन। महिलाओं को गाड़ी, बाइक चलाते हुए देखना तो आम बात है। मगर बहुत कम ऐसी महिलाएं हैं जो ट्रैक्‍टर चलाती हों। ट्रैक्‍टर भी महज चलाना भर नहीं बल्कि प्रोफेशन सर्टिफिकेट भी हासिल किया हो। मगर हिसार में महज 19 साल की पिंकी ने यह कीर्तिमान रचा है। पिंकी देशभर में सबसे कम उम्र में ट्रैक्‍टर चलाने वाली प्रोफेशनल चालक बनी हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड 21 से 24 साल की युवतियों के नाम था। यही कारण है कि हिसार के गांव ढंढूर निवासी पिंकी की हर ओर तारीफ हो रही है। ट्रैक्‍टर चलाना हालांकि बेहद मुश्‍किल नहीं है, मगर भारी भरकम और कृषि कार्यों से जुड़ा होने के चलते इसे चलाना महिलाओं के लिए कठीन माना जाता रहा है। मगर अब महिलाएं इस सोच को बदलने में जुट गईं हैं।

सबसे कम उम्र में प्रोफेशन ट्रैक्‍टर चालक बनीं हिसार की पिंकी को फूल मालाएं पहना सम्‍मानित करते हुए

प्रोफेशनल ट्रैक्टर ड्राइवर पिंकी रानी को अलग-अलग स्थानों पर सम्मानित किया जा रहा है। रविवार को भी पिंकी रानी के सम्मान में सातरोड़, ढंढूर व हिसार शहर के अलग-अलग स्थानों पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन्हें उनके गांव की पंचायत ने सम्मानित किया, वहीं सामाजिक संस्था राह ग्रुप फ़ाउंडेशन की ओर से उनके सम्मान में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

गांव ढंढूर के सरपंच मनोज शर्मा ने बताया कि पिंकी रानी से पहले जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश में लड़कियों ने ट्रैक्टर चलाने के लिए प्रोफेशनल स्तर पर ट्रेनिंग ली है, मगर उन सभी की उम्र 21 से 24 वर्ष के मध्य थी, जबकि हमारे गांव की बेटी पिंकी ने यह गौरव महज 19 वर्ष की उम्र में पाया है।

पिंकी ने यह कोर्स उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान हिसार (टी.टी.सी) से महज दो दिन पहले ही किया है। सरपंच मनोज शर्मा के अनुसार पिंकी इस प्रयास से दूसरी बेटियों को भी आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी।

chat bot
आपका साथी