शिक्षा के साथ सेवा कर रहा फिजियोथेरेपी विभाग : डा. कांबोज

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में हुआ कार्यकम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 05:29 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:29 AM (IST)
शिक्षा के साथ सेवा कर रहा फिजियोथेरेपी विभाग : डा. कांबोज
शिक्षा के साथ सेवा कर रहा फिजियोथेरेपी विभाग : डा. कांबोज

कट वाली खबर::::::फोटो : 27 और 28 जागरण संवाददाता, हिसार : गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने कहा है कि विश्वविद्यालय का फिजियोथेरेपी विभाग शिक्षा के साथ-साथ समाज के नागरिकों को भी फिजियोथेरेपी एवं योग चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। फिजियोथेरेपी ओपीडी सेवा का जरूरतमंद व्यक्ति लाभ भी उठा रहे हैं, जिसमें शिक्षकों की अहम भूमिका है। उच्चतर व अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षकों को नई-नई तकनीकों को अपनाना बहुत आवश्यक है। प्रो. बीआर कांबोज विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग व विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के दौरे के दौरान शिक्षकों व चिकित्सकों से बात कर रहे थे। प्रो. कांबोज ने विभागों की प्रयोगशालाओं, शिक्षण व्यवस्थाओं और अन्य आधारभूत ढांचे का निरीक्षण किया तथा महत्वपूर्ण सुझाव व निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र की प्रयोगशाला व चिकित्सक रूम का भी दौरा करते हुए कहा कि केंद्र का मुख्य लक्ष्य कर्मचारियों को अच्छी सुविधाएं देना है और उसके ऊपर खरा उतरने के लिए सभी चिकित्सक व कर्मचारी प्रतिबद्ध है। विभागाध्यक्ष डा. शबनम जोशी ने बताया कि विभाग वर्तमान समय में गर्दन दर्द, पीठ दर्द, हड्डी टूटने के बाद रिकवरी के लिए, घुटनों एवं जोड़ों और अन्य संबंधित समस्याओं के लिए अपनी सेवाएं देता है। विभाग न्यूरोलाजी से संबंधित परेशानियों से रिकवर करने के लिए जैसे अधरंग, स्ट्राक, रीड की हड्डी से संबंधित समस्या और अन्य संबंधित समस्याओं के लिए भी उपचार उपलब्ध करवाता है। फिजियोथेरेपी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. शबनम जोशी व विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डा. सरिना हसीजा ने कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज का स्वागत किया। इस अवसर पर कुलपति के ओएसडी हरदेव सिंह उनके साथ थे।

chat bot
आपका साथी