ऋषि नगर में बंद कमरे में मिली पीजी संचालक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान कुम्‍हारिया गांव सुरेंद्र के रूप में हुई है। जो ऋषि नगर में एक मकान को किराए पर लेकर लक्ष्‍य नाम से पीजी चलाता था। मृतक के दोस्‍त पुनीत ने बताया कि सुरेंद्र रात 11 बज

By manoj kumarEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 12:02 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 12:02 PM (IST)
ऋषि नगर में बंद कमरे में मिली पीजी संचालक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
ऋषि नगर में बंद कमरे में मिली पीजी संचालक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

हिसार, जेएनएन। ऋषि नगर के एक पीजी में एक 25 साल के युवक का शव मिला है। घटना की जानकारी बुधवार को सुबह मिली जब पीजी में कुक पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और दरवाजा नहीं खोला तो देखा कि बिस्‍तर पर एक युवक का शव पड़ा था। सूचना देने के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान कुम्‍हारिया गांव सुरेंद्र के रूप में हुई है। जो ऋषि नगर में एक मकान को किराए पर लेकर लक्ष्‍य नाम से पीजी चलाता था। मृतक के दोस्‍त पुनीत ने बताया कि सुरेंद्र रात 11 बजे सोया था। उसके कान में दर्द था और वह इंजेक्शन ले कर आया था। बाद में रात को खुद को इंजेक्शन लगाया है। पुनीत ने बताया कि वह भी pg में रहता है और उसने भी रात में सुरेंद्र को दवाई दी थी। सुरेंद्र ने हाथ में स्ट्रिप लगवाई हुई थी। रात को उसने खुद को इंजेक्शन लगाया है मगर किस समय यह पता नहीं लग पाया है। मृतक का पूरा शरीर नीला पड़ गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक रवीन शर्मा डॉक्टर के पास कंपाउंडर था। और अब वह एम्बुलेंस पर काम करता था और pg भी चलाता था। सुबह खाना बनाने के लिये कुक आयी तो उसने जगाने की कोशिश की लेकिन नहीं उठने पर pg के लड़कों ने देखा तो मृत था। सुरेंद्र की मौत इंजेक्शन के कारण हुई है या किसी अन्‍य कारण से इस बात का पता तो पोस्‍टमार्टम होने के बाद ही लग सकेगा। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

chat bot
आपका साथी