हिसार में आवारा पशुओं से जनता परेशान, पार्षद ने समस्या से निजात पाने के लिए उठाया ये कदम

हिसार में बेसहारा पशुओं की समस्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है। आये दिन ये पशु लोगों पर हमला पर कर देते है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पार्षद अमित ग्रोवर ने एक अनोखा कदम उठाया है। चलिए जानते है कि पूरा मुद्दा क्या है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 01:12 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 01:12 PM (IST)
हिसार में आवारा पशुओं से जनता परेशान, पार्षद ने समस्या से निजात पाने के लिए उठाया ये कदम
बेसहारा पशुओं से हिसार की जनता परेशान।

जागरण संवाददाता, हिसार। शहर में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु जनता के लिए नासूर बन गया है। शहर में पशुओं का एक के बाद एक शहरवासी के शिकार होने का सिलसिला जारी है। जिसके चलते बेसहारा पशुओं का मुद्दा शहर में गरमाया हुआ है। ऐसे में अब जनप्रतिनिधियों ने भी निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है। बुधवार देर रात पार्षद अमित ग्रोवर सेक्टर-13 की गलियों में पहुंचे और उन्होंने सेक्टर में सड़कों पर मौजूद बेसहारा पशुओं की फोटोग्राफी कर सबूत जुटाए। उन्होंने कहा कि यह तस्वीरें निगम अफसरों को दिखाकर वार्ड को बेसहारा पशु मुक्त करने की मांग की जाएगी।

सेक्टर से लेकर कालोनी तक बेसहारा पशुओं की समस्या, आगे आ रहे शहरवासी

बेसहारा पशुओं ने निजात पाने के लिए जनप्रतिनिधि से लेकर आमजन तक आगे आ रहे है। हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने कहा कि तो नगर निगम प्रशासन को चेताया है कि एक महीने में आवारा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो निगम में ही इन बेसहारा पशुओं को बांधा जाएगा। शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की है, लेकिन वह फील्ड का सच जानने के बावजूद 2017 में शहर को कागजों में ही कैटल फ्री घोषित कर गए। अब लोग मरने लगे तो निगम को अभियान तेज करने की याद आई है। हमारी मांग है कि शहर की सड़कों को एक माह में बेसहारा पशुओं से मुक्त किया जाए। पार्षद उमेद खन्ना ने कहा कि मेरा वार्ड ही बेसहारा पशु मुक्त कर दो आधे से ज्यादा शहर की बेसहारा पशुओं की समस्या समाप्त हो जाएगी। क्योंकि सर्वाधिक पशु डेयरी मेरे ही वार्ड में है।

इन क्षेत्रों में है शहर में सर्वाधिक बेसहारा गोवंश

- पड़ाव क्षेत्र

- पटेल नगर

- भारत नगर

- वार्ड-6 के अधिकांश क्षेत्र में पशु डेयरियां ही स्थापित है।

बेसहारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है

हिसार नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना ने जानकारी देते हुए बताया कि कमिश्नर को कहा गया है कि शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए कार्य में तेजी लाई जाए। निगम टीम शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ रही है। 

chat bot
आपका साथी