चालान के डर से मास्क लगाकर बहादुरगढ़-दिल्‍ली बार्डर पार कर रहे लोग, कुछ बरत रहे लापरवाही

चालान के डर से अब दिल्ली जाने वाले लोगों में मास्क का चलन बढ़ गया है। बार्डर पार करने वाला हर व्यक्ति मास्क लगाकर जा रहा है। दो-तीन दिन से दिल्ली प्रशासन की ओर से सख्ती किए जाने के बाद मास्क लगाने वालों की संख्या बढ़ी है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 04:13 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 04:13 PM (IST)
चालान के डर से मास्क लगाकर बहादुरगढ़-दिल्‍ली बार्डर पार कर रहे लोग, कुछ बरत रहे लापरवाही
दिल्ली जाने वालों में मास्क लगाने का चलन फिर से बढ़ा, बहादुरगढ़ में अभी कम लोग लगा रहे हैं मास्क

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिला अस्पतालों में इस महामारी से निपटने के लिए फिर से व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। यहां के सिविल अस्पताल में कोरोना काल की तरह अलग से बेड तैयार कर दिए गए हैं। यहां पर आक्सीजन प्लांट भी लगाया गया है, मगर अभी इस प्लांट से गैस की सप्लाई चालू नहीं हुई है। एचडीयू व आइसीयू यूनिट बनने के बाद यहां पर गैस की सप्लाई होगी। इसके अलावा मास्क लगाने की हिदायत भी आमजन को दी जा रही है। मगर शहर में बहुत कम संख्या में लोग मास्क लगा रहे हैं।

वहीं चालान के डर से अब दिल्ली जाने वाले लोगों में मास्क का चलन बढ़ गया है। बार्डर पार करने वाला हर व्यक्ति मास्क लगाकर जा रहा है। दो-तीन दिन से दिल्ली प्रशासन की ओर से सख्ती किए जाने के बाद मास्क लगाने वालों की संख्या बढ़ी है। मेट्रो व डीटीसी की बसों में भी मास्क के बिना इंट्री नहीं दी जा रही है। यहीं कारण है कि लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। साथ ही दिल्ली प्रशासन की ओर से लोगों को इस महामारी से बचने के लिए मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मेट्रो ट्रेन में लगातार घोषणा करके यात्रियों को मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही है।

....

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं। पहले की तरह हर अस्पताल में पर्याप्त प्रबंध कर दिए गए हैं। सैंपलों की संख्या भी बढ़ाई गई है। अभी कोरोना का कोई केस नहीं है, मगर लोगों को इस महामारी से बचना होगा। इसके लिए मास्क लगाना होगा। सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। सभी एहतियात बरतने होंगे।

----संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।

chat bot
आपका साथी