बर्ड फ्लू का खौफ, चिकन व अंडे खाने से परहेज करने लगे लोग, सिरसा में आधे रह गए भाव

रिटेल में 20 से 30 रुपये कम हुए चिकन के भाव। पोल्ट्री फार्म संचालक अपने यहां तैयार मुर्गों को जल्द से जल्द बिक्री करने में जुट गए हैं। पहले मुर्गा प्रति किलो 92 से 95 रुपये था। अब बाजार में 40 से 45 रुपये किलो है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 05:52 PM (IST)
बर्ड फ्लू का खौफ, चिकन व अंडे खाने से परहेज करने लगे लोग, सिरसा में आधे रह गए भाव
सिरसा में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट है। चिकित्सक मुर्गी फार्म का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

हिसार/सिरसा, जेएनएन। बर्ड फ्लू की आंशका के चलते लोग चिकन व अंडे खाने से परहेज करने लगे हैं। इससे मुर्गों व अंडों के रेट में  गिरावट आई है। ठंड बढ़ने के साथ बाजारों में अंडों व मुर्गों की डिमांड काफी बढ़ जाती है। जिससे सर्दी के मौसम में हर बार तेजी से रेट बढ़ते हैं। लेकिन बर्ड फ्लू की आहट से पोल्ट्री फार्म में जहां दाम आधे हो गए हैं वहीं रिटेल में बेचने वाले भी प्रति किलो में 20 से 30 रुपये कम करके बेच रहे हैं। आने वाले समय में और भी रेट कम हो सकते हैं। बर्ड फ्लू को लेकर पोल्ट्री फार्म संचालक अधिक चिंतित हैं। पोल्ट्री फार्म संचालक अपने यहां तैयार मुर्गों को जल्द से जल्द बिक्री करने में जुट गए हैं। 


आधे रह गए मुर्गे के रेट, अंडा 120 रुपये कैरेट 

बर्ड फ्लू की आशंका के बीच पिछले चार दिन से रेट में तेजी से गिरावट आई है। पहले मुर्गा प्रति किलो 92 से 95 रुपये बिक रहा था। अब बाजार में 40 से 45 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। यही नहीं अंडे का रेट भी साढ़े पांच रुपये से 4 रुपये तक पहुंच गया है। पहले अंडे की प्रति कैरेट 160 रुपये तक पहुंच गई थी। अब प्रति कैरेट 120 रुपये तक पहुंच गई है। इससे पोल्ट्री फार्म संचालक बेहद चिंतित हैं। इस कारण पोल्ट्री फार्म संचालकों को लॉकडाउन में हुए भारी नुकसान जैसी चिंता सताने लगी है।

--- लॉकडाउन के कारण पहले भी काफी नुकसान हुआ। अब बर्ड फ्लू से पोल्ट्री फार्म घाटे का सौदा बनता जा रहा है। लॉकडाउन के कारण पूरा सिस्टम नए सिरे से करना पड़ा था। पोल्ट्री फार्म संचालकों को चार दिन में भारी नुकसान हुआ है और आने वाले दिनों में और ज्यादा होने की आशंका है।

बलराम सिंह, पोल्ट्री फार्म संचालक, चौपटा 

--- अंडे के रेट काफी तेजी से गिर रहे हैं। अब काफी नुकसान हो रहा है। सर्दी के मौसम देखते हुए बिक्री बढ़ती है। लेकिन अब तो घाटे का सौदा बनने लगा है।

सुरेश कुमार, अंडे विक्रेता

बर्ड फ्लू को लेकर आज गठित होगी रैपिड रिस्पांस टीम गठित 

बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लूएंजा) के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए पशु पालन विभाग ने गाइडलाइन जारी की हुई है। जिले में पक्षियों पर निगाह रखने के लिए सोमवार को रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया जाएगा। रैपिड रिस्पांस टीम सब डिविजन स्तर पर गठित होगी। जिसके तहत जिले में सब डिविजन सिरसा, ऐलनाबाद, कालांवाली व डबवाली में समय समय पर निरीक्षण करेगी। सिरसा में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट घोषित किया हुआ है। चिकित्सक मुर्गी फार्म का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के साथ मुर्गी फार्म के आसपास चूने का छिड़काव करने के लिए कहा गया है। इसी के साथ मुर्गी फार्म को रिहायशी बस्ती से दूर करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 

chat bot
आपका साथी