नफे सिंह राठी बोले, कोरोना काल में मरीजों को न बेड, न ऑक्सीजन, न ही मिले वेंटिलेटर

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी झज्जर पहुंचे। यहां सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा सरकार की गलत नीतियों से हरियाणा में बेरोजगारों की फौज खड़ी हुई। भाजपा ने काननू खूब बनाए खुद नहीं किया किसी भी नियम का पालन।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 09:34 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 09:34 PM (IST)
नफे सिंह राठी बोले, कोरोना काल में मरीजों को न बेड, न ऑक्सीजन, न ही मिले वेंटिलेटर
नफे सिंह राठी पूर्व विधायक व इनेलो के प्रदेश पदाधिकारी नरेश शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे।

झज्जर, जेएनएन। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश की भाजपा सरकार हो या केंद्र की सरकार। दोनों ही जनता को राहत नहीं दे पाईं। दूसरी लहर के शुरुआती दौर में जिस समय में लोगों को सबसे अधिक सरकार की मदद की जरूरत थी। तत्कालीन समय में कोई उनकी मदद को नहीं था।

राठी ने कहा कि विपत्ति के दौर में भी अवसर कैसे तलाशे जाते हैं यह केवल भाजपा से ही सीखा जा सकता है। कारण कि हरियाणा सहित पूरे देश में कोरोना की महामारी सवा साल पहले आई थी। उसके बाद सरकार के पास काफी समय था, लेकिन सरकार ने इस दौरान लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। जिसका परिणाम यह निकला कि जब देश में कोरोना की दूसरी लहर आई तो मरीजों को वेंटिलेटर व बेड मिलना तो दूर की बात उन्हें दवाइयां व ऑक्सीजन तक सरकार नहीं उपलब्ध करा पाई। राठी मंगलवार को झज्जर के इनेलो कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने उपरान्त मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

हरियाणा में व्यापक स्तर पर फैला भ्रष्टाचार

पूर्व विधायक व इनेलो के प्रदेश पदाधिकारी नरेश शर्मा के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राठी ने हरियाणा की भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों व सरकार में व्यापक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार की वजह से हरियाणा में जहां बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। अपराध भी बढ़ा है। युवा हताश व उदास होने के चलते सरकार से पूरी तरह से नाराज है। उन्होंने हरियाणा सरकार की अमृत योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि इस योजना के खर्च की जांच की जाए तो करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आ सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल ढोंग करना जानती है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी