हिसार सिविल अस्पताल में दाखिल मरीज ने डाक्टर पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप, डाक्टर बोले- झूठ है

डाक्टर द्वारा मरीज को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। मामले में पटेल नगर निवासी दीपक ने सिविल अस्पताल के एक डाक्टर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। दीपक ने बताया कि वह हाल ही में अपेंडिक्स के आपरेशन के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल हुआ था

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 02:48 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 02:48 PM (IST)
हिसार सिविल अस्पताल में दाखिल मरीज ने डाक्टर पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप, डाक्टर बोले- झूठ है
हिसार सिविल अस्पताल में एक बार फिर डॉक्‍टर द्वारा थप्‍पड़ मारने का मामला सामने आया है

जागरण संवाददाता, हिसार। शहर के सिविल अस्पताल से एक डाक्टर द्वारा मरीज को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। मामले में पटेल नगर निवासी दीपक ने सिविल अस्पताल के एक डाक्टर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। दीपक ने बताया कि वह हाल ही में अपेंडिक्स के आपरेशन के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल हुआ थ। इस दौरान डाक्टर ने उसके कई टेस्ट करवाएं। सभी टेस्ट बाहर से करवाए गए थे। सिविल अस्पताल से उसका सीटी स्कैन करवाया गया था। जिसमें उक्त डाक्टर ने उसके रुपए कम भी करवाए थे। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। दीपक ने बताया कि वह सिविल अस्पताल में पेट दर्द होने पर चेकअप के लिए 15 अक्टूबर को आया था।

डाक्टर ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल के वार्ड में दाखिल किया था। उस दौरान उसके कई टेस्ट करवाए गए थे। बुधवार सुबह उसने खाने की पूछने के लिए स्टाफ नर्स से बात की। स्टाफ नर्स ने उसे कहा कि डाक्टर से पूछ ले जिस पर उसने डाक्टर को सुबह 9:13 पर और उसके बाद 9:57 पर कुल तीन बार काल किया । पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान चिकित्सक वार्ड में आए और उन्होंने आते ही उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसे भला बुरा कह कर वापस चले गए। थोड़ी देर में डाक्टर फिर से आया और उन्होंने कहा कि उसे टीबी है। उसे यहां से शिफ्ट करना पड़ेगा।

वही मामले में चिकित्सक का कहना है कि पीड़ित ने जो आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं। न ही उन्होंने थप्पड़ मारा है और न ही कोई बदतमीजी की है। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल में करीब दो महीने पहले एक मरीज द्वारा डाक्टर को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। उस दौरान डाक्टर को थप्पड़ मारने की वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें एक महिला इमरजेंसी में तैनात एक डाक्टर को थप्पड़ मारते दिखाई दी थी। मामले में डाक्टर को थप्पड़ मारने वाली महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया था।

chat bot
आपका साथी