पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाने का काम करें : डा. कमल गुप्ता
भाजपा हिसार विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में विधायक ने दी हिदायत।
फोटो : दो और तीन
- भाजपा हिसार विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में विधायक डा. कमल गुप्ता ने किया आह्वान
जागरण संवाददाता, हिसार : भाजपा हिसार विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक विधायक एवं आपदा प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक डा. कमल गुप्ता की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया। विधायक ने कहा कि पिछले दो वर्ष के दौरान कोरोना महामारी काल में जितना अथक कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया है, उसके चलते महामारी पर काबू पाने में सफलता हासिल की है। दुनिया में भारत ने कोरोना वैक्सीन निर्माण से लेकर देश की जनता का टीकाकरण करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। विधायक डा. कमल गुप्ता ने कहा कि सेवा ही संगठन है, इसी ध्येय वाक्य को क्रियान्वित करते हुए पूरे देश में लाखों की संख्या में स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाकर जनता के बीच घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। हिसार विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों मेरा बूथ-टीकाकरण युक्त अभियान चलाकर जनता को जागरूक करने का का कार्य किया था। अब उसी क्रम में स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विधायक मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला ने बताया कि विधायक ने पार्टी की वेबसाइट से आनलाइन सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण करने का कार्य किया। सभी के पंजीकरण प्रमाण पत्र भी आनलाइन जारी करवाए। विधायक डा. कमल गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वो अधिक से अधिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाने का कार्य करें ताकि वो टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग कर सकें। बैठक में प्रवीन जैन, प्रवीन पोपली, मनदीप मलिक, रामचंद्र गुप्ता, सुरेश गोयल धूपवाला, डा. सुमन यादव, गणेश दत्त शर्मा, पार्षद कैप्टन नरेंद्र शर्मा, केबी गुप्ता, लोकेश असीजा, महाबीर जांगड़ा, नरेश सिगल, प्रोमिला देवी, प्रवीन बंसल, राजकुमार इंदौरा, राजेश कुमार आईटी, रतन सैनी, सतपाल शर्मा, पार्षद सतीश सुरलिया, सुनील वर्मा, सुरेंद्र सैनी, विकास जैन, वैभव बिदानी, आशा यादव मौजूद रहे।