प्रधानमंत्री के काम का प्रचार विपक्षी ज्यादा करते हैं : रामबिलास शर्मा

हिसार व अग्रोहा में पार्टी कार्यकर्ताओं में प्रो. राम बिलास शर्मा ने भरा जोश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 07:11 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 07:11 AM (IST)
प्रधानमंत्री के काम का प्रचार विपक्षी ज्यादा करते हैं : रामबिलास शर्मा
प्रधानमंत्री के काम का प्रचार विपक्षी ज्यादा करते हैं : रामबिलास शर्मा

फोटो : चार

हिसार व अग्रोहा में पार्टी कार्यकर्ताओं में प्रो. राम बिलास शर्मा ने भरा जोश जागरण संवाददाता, हिसार/अग्रोहा : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के हिसार और अग्रोहा में वीरवार को प्रवास हुआ। यहां इन्होंने जिला पदाधिकारियों व कोर कमेटी की बैठक व सीधा संवाद किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली इतनी प्रभावी है कि उनका प्रचार कार्यकर्ताओं से ज्यादा विपक्ष और विरोधी करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश का मनोबल बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करती है वहीं विपक्ष देश का मनोबल तोडऩे का प्रयास करता है कितु विफल रहता है। देश के विभिन्न राज्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने अपनी हार का गुस्सा प्रदेश में अत्याचार को बढ़ावा देकर निकाला है। पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि हिसार संभावनाओं का एक जिला है। भारतीय जनता पार्टी की एक पीढ़ी ने तपस्या की थी आज उसका प्रतिफल हम सबको मिल रहा है, इसे अति आत्मविश्वास की भावना से खत्म नहीं करना बल्कि और बढ़ाना है। हिसार में अगली बार कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपने प्रयासों से सातों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को ही विजयी बनाना है जिसके लिए सब को मिलकर काम करना होगा।

वहीं अग्रोहा में प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार ने देशवासियों में स्वाभिमान की भावना को जागृत किया है। कश्मीर से धारा 370 समाप्त करके सरकार ने कश्मीर को विकास के पथ पर दौड़ाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने असंभव को भी संभव कर दिखाया है। धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर विकास के पथ पर अग्रसर हो चुका है और आज श्रीनगर के लाल चौक पर न केवल तिरंगा फहराया जाता है बल्कि जन्माष्टमी के पर्व को भी हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है जो अपने आप में गर्व की बात है। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को शीर्ष नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कोर कमेटी की बैठक में पहुंचे हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह का भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पदाधिकारियों से संवाद के लिए प्रो. रामबिलास शर्मा के साथ राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, हांसी विधायक विनोद भयाना, हिसार के मेयर गौतम सरदाना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी