एक करोड़ 23 लाख की लागत से होगा एनएच-148 बी की मरम्मत का कार्य : राज्यमंत्री

जागरण संवाददाता हिसार हरियाणा के पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम रोजगार राज्य मंत्री अनूप धान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 10:09 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 10:09 AM (IST)
एक करोड़ 23 लाख की लागत से होगा एनएच-148 बी की मरम्मत का कार्य : राज्यमंत्री
एक करोड़ 23 लाख की लागत से होगा एनएच-148 बी की मरम्मत का कार्य : राज्यमंत्री

जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा के पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि एक करोड़ 23 लाख रुपये की अनुमानित लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-148 बी में आने वाले हांसी से बरवाला तथा सुरेवाला चौक से हिसार जिले की सीमा के मार्ग की मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। इसी प्रकार से गांव बिठमड़ा में सड़क मार्ग का सीमेंट-कंक्रीट से नवीनीकरण करवाया जाएगा। इसके बाद इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को काफी सुगमता रहेगी। सोमवार को हलके के लोगों की जनसमस्याएं सुनने के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। राज्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कविकास की धुरी होती है। गठबंधन सरकार का लक्ष्य है कि एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाले 5-6 करम या इससे चौड़े सभी कच्चे रास्तों को पक्का करवाया जाए। इससे एक और जहां किसान सुगमता के साथ अपने खेत खलिहान से फसल को लेकर अनाज मंडी तक पहुंच सकेंगे। वहीं आमजन को भी आने जाने में सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि उकलाना हलके में करोड़ों रुपये की लागत से अनेक विकास कार्य चल रहे हैं। इससे पूर्व राज्यमंत्री अनूप धानक गांव भैरी अकबरपुर में जेजेपी कार्यकर्ता सुभाष बिढासरा के पिताजी रामकिशन बिढासरा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर हलका अध्यक्ष अनिल बालकिया, शहरी अध्यक्ष शेर सिंह बतरा, मास्टर बलराज खैरी, दिलदार पूनिया, रोहताश कंडूल, राहुल श्योराण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी