छेड़छाड़ के आरोप में एक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने नाबालिग के साथ घर में घुसकर बदतमीजी करने के आरोप में एक आरोपित को किया काबू।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:18 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:18 AM (IST)
छेड़छाड़ के आरोप में एक को किया गिरफ्तार
छेड़छाड़ के आरोप में एक को किया गिरफ्तार

संस, हांसी : पुलिस ने नाबालिग के साथ घर में घुसकर बदतमीजी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के समस्तीपुर बिहार निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में कहा गया था कि आरोपी ने घर घुसकर नाबालिग के साथ बदतमीजी, गालीगलौच व जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिसार में बगला रोड़ से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

हमला करने के आरोप में एक गिरफ्तार

संस, हांसी : पुलिस ने जान से मारने की नियत से लड़ाई-झगड़ा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान बोगा राम कालोनी निवासी आकाश उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। आकाश ने रितिक व दीपक पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पिस्तौल तानने पर एक के खिलाफ मामला दर्ज

संस, हांसी : रविवार रात पुलिस को सिसाय गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आस-पास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। सिसाय बोलान गांव निवासी नमन सिहाग ने बताया कि वीरवार रात को वह घर के अंदर बैठा था। इसी दौरान दो युवक जिन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया और पिस्तौल तान दी। जब उन्होंने गेट बंद किया तो वे अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी