रक्षा बंधन के दिन राजस्थान बार्डर से निकलते ही रोडवेज बसों में महिलाओं को देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों में बहनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। रोडवेज बसों में राजस्थान जाने वाली महिलाओं को बार्डर से निकलते ही आगे का किराया देना होगा।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 11:36 AM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 11:36 AM (IST)
रक्षा बंधन के दिन राजस्थान बार्डर से निकलते ही रोडवेज बसों में महिलाओं को देना होगा किराया
रक्षा बंधन पर हरियाणा की सीमा में रोडवेज की बसों में महिलाओं का नहीं लगेगा किराया

जागरण संवाददाता, सिरसा। भाई बहन के प्यार के पावन पर्व रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों में बहनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। रोडवेज बसों में राजस्थान जाने वाली महिलाओं को बार्डर से निकलते ही आगे का सफर का किराया देना होगा। जबकि दिल्ली व चंडीबढ़ जाने वाली महिलाओं को किराया नहीं लगेगा। रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों के लिए निश्शुल्क बसों का संचालन करने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। परिवहन निदेशालय की तरफ से इसको लेकर सभी डिपो महाप्रबंधकों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विभिन्न रूट पर दौड़गी 167 बसें

रक्षा बंधन पर्व 22 अगस्त को है। रोडवेज बसों में रक्षा बंधन पर महिलाओं का किराया नहीं लगेगा। बसों में महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व 21 अगस्त दोपहर 12 बजे से निशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू हो जाएगी। सिरसा से दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाली बसों में किराया नहीं लगेगा। जबकि सिरसा से राजस्थान के जयपुर, चुरू, गंगानबर, पोकरण, हनुमानगढ़, नोहर, भादरा जाने वाली बसों में हरियाणा बार्डर से निकलते ही महिलाओं को आगे के सफर का किराया देना होगा।

पिछले साल नहीं मिली छूट

पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार की तरफ से बहनों को बसों में निशुल्क यात्रा की छूट नहीं दी गई थी, लेकिन इस साल कोरोना महामारी के मामलों में कमी आने के चलते छूट प्रदान की गई है। अभी कोरोना महामारी का प्रभाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसलिए रक्षाबंधन पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर सभी कोविड प्रोटोकाल, जैसे वैक्सीनेशन, अधिकतम पचास फीसद सीटिग, मास्क पहने का पालन करना होगा। रक्षाबंधन के दिन अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। बस स्टैंड पर लोगों को गाइड करने के लिए वर्दी पहने हुए पर्याप्त स्टाफ रखा रखना होगा।। जिससे यात्रियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

---रक्षा बंधन पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। रक्षा बंधन पर्व पर प्रदेश के साथ चंड़ीगढ़ व दिल्ली जाने वाली बसों में किराया नहीं लगेगा। रोडवेज बसें जो राजस्थान जाती है। उनमें हरियाणा सीमा से निकलते ही महिलाओं को किराया देना होगा।

खूबराम कोशल, जीएम, सिरसा

chat bot
आपका साथी