ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई से इनेलो में नए रक्त का संचार : रणबीर लोहान

इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई का जोरदार स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:36 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:36 AM (IST)
ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई से इनेलो में नए रक्त का संचार : रणबीर लोहान
ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई से इनेलो में नए रक्त का संचार : रणबीर लोहान

जागरण संवाददाता, हिसार : इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई का जोरदार स्वागत करते हुए इनेलो प्रदेश प्रवक्ता रणबीर लोहान ने कहा कि सत्य को प्रताड़ित किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं। समय जरूर लगता है लेकिन जीत हमेशा सत्य की ही होती है जिसका साफ व स्पष्ट प्रमाण ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई है। न्याय में देरी हो सकती है लेकिन न्याय को अन्याय में नहीं बदल जा सकता आज यह साबित हो गया है। सभी हरियाणा निवासियों को रिहाई की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि षडयंत्रकारियों के छल व अंधकार के बादल छट चुके हैं। सत्य और संघर्ष की एक बार फिर जीत हुई है।

रणबीर लोहान ने कहा कि लौहपुरुष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई से कार्यकर्ताओं का जोश व खुशी चरम पर है। पुराने ऐसे कार्यकर्ता जो अन्य दलों के बहकावे में आकर रास्ता भटक गए थे वो आज चौटाला की रिहाई से बहुत खुश हैं और घर वापसी को तैयार हैं। उनका इनेलो में पुरजोर स्वागत किया जाएगा। आज प्रदेश की जनता बीजेपी व जजपा गठबंधन की सरकार की गलत नीतियों के कारण अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है और खून के आंसू रो रही है। इनेलो सुप्रीमो की रिहाई से प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश : सतबीर सिसाय

जागरण संवाददाता, हिसार : इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई होने की खुशी में आज पार्टी कार्यकर्ता सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में एकत्रित हुए और जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय की अध्यक्षता में लड्डू बांटे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई ने पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नए जोश व उत्साह का संचार हुआ है। पार्टी सुप्रीमो की रिहाई पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक पर्व के समान है और सभी उस पर्व को मना रहे हैं। इस अवसर पर युद्धवीर आर्य, चत्तर सिंह स्याहड़वा, राज सिंह मोर, देवीलाल सिहाग, हनुमान भादू, गंगाराम एडवोकेट, सतनारायण मंगाली, सतपाल काजला, कलीराम खेदड़, वजीर मोहला, सुरजीत कड़वासरा, रघुविद्र खोखा, राजेश बिल्लू, वजीर बूरा, होशियार खान, राजबीर खान, प्रदीप बाजिया एडवोकेट, प्रमोद बागड़ी एडवोकेट, विनोद कस्वां एडवोकेट, अन्नू सूरा, वेद कौर पुनिया, एडवोकेट सरोज बैनीवाल, तेलूराम सरपंच, कपूर सिंह, सत्यवान राजली, राजबीर सिधु, होशियार सिंह गिल, सत्यवान पान्नू, रमेश नंदा, बलबीर सिहाग, रमेश ओड, मंगतराम बूरा, अजय मान व प्रवक्ता रमेश चुघ आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी