ओलंपिक कोटा प्राप्त खिलाड़ियों को हरियाणा मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल होने का इंतजार

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पिछले वर्ष घोषणा की थी कि देश का ओलंपिक कोटा प्राप्त खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। मुक्केबाज अमित पंघाल को तो मुख्यमंत्री ने खुद बुला कर पांच लाख रुपये दे दिए। बाकी खिलाड़ियों को अभी भी इस राशि का इंतजार है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 04:54 PM (IST)
ओलंपिक कोटा प्राप्त खिलाड़ियों को हरियाणा मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल होने का इंतजार
हरियाणा मुख्यमंत्री ने ओलंपिक कोटा प्राप्त खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी, मिलने का इंतजार है

भिवानी [सुरेश मेहरा] प्रदेश के मुखिया की घोषणा अपने आप में अहम होती है। उस पर अमल में ढिलाई हो तो इसे क्या कहियेगा। खुद मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पिछले वर्ष घोषणा की थी कि देश का ओलंपिक कोटा प्राप्त खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। वर्ल्‍ड नंबर वन रैंकिंग प्राप्त मुक्केबाज अमित पंघाल को तो मुख्यमंत्री ने खुद बुला कर पांच लाख रुपये दे दिए। बाकी खिलाड़ियों को अभी भी इस राशि का इंतजार है। उधर 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले टोक्यो ओलंपिक का काउंटडाउन शुरू हो गया है। यह राशि समय पर नहीं दी गई तो कैसे खिलाड़ी पदकों की दौड़ में नंबरवन पर रह पाएंगे।

खेल विभाग का ढुलमुल रवैया खिलाड़ियों को दे रहा मायूसी :

मुख्यमंत्री की घोषणा पर खेल विभाग का ढुलमुल रवैया ओलंपिक कोटा प्राप्त खिलाड़ियों को मायूसी दे रहा है। एक तरह से ओलंपिक के लिए काउंट डाउन शुरू हो गया है। खिलाड़ियों को अभी तक पांच-पांच लाख रुपये की राशि नहीं दी गई है। खिलाड़ी कह रहे हैं यह राशि अभ्यास के लिए दी जानी थी। अभ्यास का समय घटता जा रहा है ऐसे में खेल विभाग को यह राशि तुरंत जारी करनी चाहिए। खिलाड़ी इसके लिए खिलाड़ी अपनी सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं।

ये खिलाड़ी अब तक देश का ओलंपिक कोटा प्राप्त कर चुके

खिलाड़ी का नाम     खेल का नाम     जिला

पूजा बोहरा         मुक्केबाजी        भिवानी

मनीष कुमार        मुक्केबाजी        भिवानी   

विकास यादव       मुक्केबाजी        भिवानी

नीरज चौपड़ा       भाला फैंक        पानीपत

राहुल रोहिला       पैदल चाल        बहादुरगढ़

संदीप पूनिया        पैदल चाल       महेंद्रगढ़  

मन्नु भाकर          शूटिंग           झज्जर

यश्स्वनी देशवाल      शूटिंग          पानीपत

अभिषेक वर्मा        शूटिंग          चंडीगढ़

संजीव राजपूत       शूटिंग          यमुनानगर

पहलवान और हॉकी खिलाड़ियों की 30 जून तक होनी है घोषणा

आठ कुश्ती पहलवान कोटा प्राप्त कर चुके हैं। इनकी घोषणा 30 जून तक कभी भी हो सकती है। इसके अलावा 16 हॉकी खिलाड़ियाें के नामों की घोषणा में भी हरियाणा के खिलाड़ियों के चयन की उम्मीद है।  

----हमारे पास देश के लिए ओलंपिक कोटा प्राप्त जिला के खिलाड़ियों के बैक अकाउंट, बैंक आइएफसी कोड के अलावा दूसरी जरूरी जानकारी मांगी गई थी। हमारी तरफ से खिलाड़ियों की जरूरी आपूर्तिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। अब खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख रुपये की राशि देना सरकार का काम है।

कृष्ण ढांडा, डीएसओ

भिवानी।

----फिलहाल मैने ज्वाइन नहीं किया है। अगले सप्ताह ज्वाइन करने के बाद ओलंपिक कोटा प्राप्त खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि के बारे में पता करके ही कुछ कहा जा सकता है।

एके सिंह, प्रिंसिपल सेक्रेटरी

खेल विभाग।

chat bot
आपका साथी