राहत... दम तोड़ रहा कोरोना, झज्जर में पिछले 14 दिनों में किसी दिन 10 भी नहीं पहुंची संक्रमितों की संख्या

पिछले 15 दिन में 10 कोरोना संक्रमितों की मौत। पिछले पखवाड़े में पहली बार शनिवार को डिस्चार्ज मरीजों की संख्या हुई नए मरीजों से कम। पखवाड़े के दौरान केवल 9 जनवरी को ही ऐसा हुआ कि ठीक होकर घर लौटने वालों के मुकाबले नए मामलों की संख्या अधिक रही है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 05:41 PM (IST)
राहत... दम तोड़ रहा कोरोना, झज्जर में पिछले 14 दिनों में किसी दिन 10 भी नहीं पहुंची संक्रमितों की संख्या
फिलहाल झज्जर में 22 कोरोना के एक्टिव केस हैं। इनका उपचार चल रहा है।

हिसार/झज्जर, जेएनएन। पिछले एक पखवाड़े को कोरोना संक्रमण को लेकर काफी सकारात्मक माना जा रहा है। पिछले 14 दिनों (27 दिसंबर से 9 जनवरी) में एक दिन भी ऐसा नहीं बीता जिस दिन कोरोना संक्रमित नए मरीज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए हों।

हालांकि 26 दिसंबर को 10 कोरोना संक्रमित मिले थे और 25 दिसंबर को 11 मरीज। लेकिन इसके बाद लगातार दस से कम ही मरीज मिल रहे हैं। पिछले 15 दिनों (26 दिसंबर से 9 जनवरी) की बात करें तो 10 दिन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है और पांच दिन किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। इन दसों दिन एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई। इस तरह एक पखवाड़े में 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। 


नए संक्रमित कम आए, ज्यादा लोग ठीक होकर लौटे

पिछले एक पखवाड़े (26 दिसंबर से 9 जनवरी) में नए मामलों के मुकाबले अधिक कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर लौटे। पखवाड़े के दौरान केवल 9 जनवरी को ही ऐसा हुआ कि ठीक होकर घर लौटने वालों के मुकाबले नए मामलों की संख्या अधिक रही है। हालांकि इससे अलग 14 दिनों में डिस्चार्ज होने वाले कोरोना संक्रमित ही अधिक होते थे। इसका परिणाम यह हुआ कि जहां 26 दिसंबर को एक्टिव केस की संख्या 125 थी, जो अब घटकर 9 जनवरी को 22 रह गई है। 


शनिवार को 5 नए मरीज आए, 4 स्वस्थ हुए

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी कोरोना मीटर के अनुसार 5 नए कोरोना संक्रमित आए और 4 कोरोना संक्रमित ठीक होकर वापस लौटे। वहीं 1 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। अब तक जिले में 5 हजार 835 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें से 5 हजार 716 मरीज स्वस्थ होकर वापस लौट चुके हैं। अभी तक 97 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। फिलहाल 22 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 

कोराना संक्रमितों की पिछले पखवाड़े में स्थिति

दिनांक           नए मरीज      ठीक हुए     मौत 

26 दिसंबर         10           11        1

27 दिसंबर          6           33       1

28 दिसंबर          5           17        1

29 दिसंबर          3           8         1

30 दिसंबर         8           18         1

31 दिसंबर          5           12        1

1 जनवरी           3           10        1

2 जनवरी           3           8         0

3 जनवरी           2           5        0

4 जनवरी           2           8        0

5 जनवरी           1           3        1 

6 जनवरी           2           7         0

7 जनवरी           4           7         0

8 जनवरी           3           5         1

9 जनवरी           5           4         1

नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना मीटर के अनुसार हैं। 

chat bot
आपका साथी