अब किसान झज्‍जर की किसी भी मंडी में बेच सकते हैं अनाज, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी

पहले शेड्यूल के अनुसार जिस मंडी में किसान का नाम आता था उसी मंडी में अनाज बेच सकते थे। लेकिन अब किसानों पर ऐसा कोई बंधन नहीं हैं। किसान अपनी पंजीकृत फसल को जिले की किसी भी मंडी में बेच सकता है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:25 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:25 AM (IST)
अब किसान झज्‍जर की किसी भी मंडी में बेच सकते हैं अनाज, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी
किसान सीधे मंडी में पहुंचकर गेट पास कटवा सकता है और अनाज बेच सकता है।

झज्जर, जेएनएन। किसान अपनी इच्छा अनुसार जिले की किसी भी अनाज मंडी में जाकर अनाज को बेच सकते हैं। इसके लिए केवल मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य किया गया है। किसान अपनी सुविधा अनुसार फसल बेचने के लिए मंडी का चयन कर सकते हैं। ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। हालांकि पहले शेड्यूल के अनुसार जिस मंडी में किसान का नाम आता था, उसी मंडी में अनाज बेच सकते थे। लेकिन अब किसानों पर ऐसा कोई बंधन नहीं हैं। किसान अपनी पंजीकृत फसल को जिले की किसी भी मंडी में बेच सकता है। किसान सीधे मंडी में पहुंचकर गेट पास कटवा सकता है और अनाज बेच सकता है।

झज्जर मार्केट कमेटी की सचिव सविता सैनी ने बताया कि अब किसान अपनी सुविधा अनुसार जिले की किसी भी मंडी में पहुंचकर अपना अनाज बेच सकते हैं। इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। ताकि किसानों को कोई भी दिक्कत ना हो। किसानों की सुविधा को देखते हुए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए जिला मुख्यालय स्थित अनाज मंडी में पहुंचने वाले किसानों की संख्या अधिक है, इसलिए दो काउंटर बनाए हुए हैं, जहां किसान गेट पास कटवा सकते हैं।

इधर, 10 अप्रैल तक हुई खरीद की कुल 48047 मीट्रिक टन की खरीद हुई है, जिसमें से 22767 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद अकेली झज्जर मंडी में हुई है। बढ़ती आवक के चलते मंडियां भी भरने लगी हैं। हालांकि अभी आवक कम होने वाली नहीं है। लगातार कई दिनों तक बंपर आवक रहने की उम्मीद है। ऐसे में उठान धीमा रहा तो यह भी दिक्कत खड़ी करने वाला हो सकता है। धीमे उठान ने आढ़तियों की चिंता भी बढ़ा दी है। उठान धीमा होने के कारण रविवार को खरीद नहीं हो पाई। अब सोमवार से फिर खरीद शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी