Hisar Civil Hospital: सीनियर स्टाफ नर्स से छेड़खानी मामले में आया नया मोड़, आरोपित ने किए कई खुलासे

हिसार के सिविल अस्पताल में कार्यरत सीनियर स्टाफ नर्स के साथ छेड़छाड़ के मामले में नया मोड़ आया है। आरोपित का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने उस पर केस दर्ज करवाया है। वह उस पर समझौते के लिए दबाव बना रही थी।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:05 PM (IST)
Hisar Civil Hospital: सीनियर स्टाफ नर्स से छेड़खानी मामले में आया नया मोड़, आरोपित ने किए कई खुलासे
हिसार के सिविल अस्पताल में सीनियर स्टाफ नर्स के साथ हुई थी छेड़छाड़।

हिसार, जागरण संवाददाता। हिसार के सिविल अस्पताल में कार्यरत सीनियर स्टाफ नर्स द्वारा बिजली कर्मचारी पर अभद्रता के आरोप में केस दर्ज किए जाने पर अब बिजली कर्मी ने विरोध जताया है। बिजली कर्मी का कहना है कि उसे झूठे केस में फंसाया गया है। यह सब अधिकारियों की एक सोची समझी चाल है। बिजली कर्मी ने बताया कि क्योंकि उसने आउटसोर्सिंग कर्मचारियो को वेतन न मिलने पर हाल ही में हड़ताल की थी और वहां पर पीएमओ द्वारा घर बुलाकर कुछ कर्मचारियों द्वारा काम करवाने के मामले को उजागर किया था।

आरोपित ने लगाए आरोप

इसी बात के चलते उसे अब फसाया गया है। आरोपित का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने उस पर केस दर्ज करवाया है। वह उस पर समझौते के लिए दबाव बना रही थी। बकायदा उसे कई लोगों से फोन करवा कर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा था। गौरतलब हैं कि सिविल अस्पताल में एक सीनियर स्टाफ नर्स ने आउटसोर्सिंग पर लगे एक बिजली कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार करने, छेड़खानी करने, शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार

मामले में पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। इसके साथ ही नर्स ने पीएमओ, सीएमओ, प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री, उपायुक्त, डीआइजी कम एसपी और सिविल सर्जन को भी शिकायत दी थीं। पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि आरोपित बिजली कर्मी उसे करीब 20 दिनों से परेशान कर रहा है। उसकी तरफ आपत्तिजनक इशारे करता है और आते-जाते भद्दे कमेंट करता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसके उपर शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

आरोपित ने उसे धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह उसे उसके घर से उठा लेगा और उसकी बहन जो आउटसोर्सिंग पर ही काम कर रही है उसे नौकरी से निकलवा देगा। वही मामले में पीड़िता ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया था।

chat bot
आपका साथी