National Open Athletics Championship: भिवानी के पंकज ने रिले दौड में स्वर्ण और रेणु ने ट्रिपल जंप में जीता रजत पदक

तेलंगाना के जेएन स्टेडियम वारंगल में 15 से 19 सितम्बर तक नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में भिवानी के पंकज ने रिले दौड में स्वर्ण और रेणु ने ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 01:26 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 01:26 PM (IST)
National Open Athletics Championship: भिवानी के पंकज ने रिले दौड में स्वर्ण और रेणु ने ट्रिपल जंप में जीता रजत पदक
नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 15 से 19 सितम्बर तक तेलंगाना में हुई।

जागरण संवाददाता, भिवानी। नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भिवानी के पंकज ने रिले दौड में स्वर्ण और रेणु ने ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 19 सितम्बर तक जेएन स्टेडियम वारंगल तेलंगाना में किया गया। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हरियाणा के 56 खिलाड़ियों ने भाग लिया और 4 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 7 कांस्य पदक जीतकर कुल 15 पदक जीते। 

नैंसी ने भी जीता रजत

प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में रोहतक की नैंसी ने 54 सेकेंड 41 माइक्रोन का समय देकर रजत पदक जीता। आयुष डबास सोनीपत ने 47 सेकेण्ड 10 माइक्रोन का समय देकर कांस्य पदक विजेता बना।  परवेज खान नूह ने 1500 मीटर दौड पुरुष वर्ग में 3 मिनट 42 सेकेण्ड 64 माइक्रोन का समय देकर स्वर्ण पदक जीता। रेखा फतेहाबाद ने हाई जंप में 1 मीटर 76 सैंटीमीटर कांस्य पदक जीता। डिस्कस थ्रो इवेंट में कांस्य पदक जीता साहिल सिलवाल चरखी दादरी ने जेवेलिन थ्रो इवेंट में 77 मीटर 79 सैंटीमीटर जेवेलिन फेंककर स्वर्ण पदक जीता। अभिनव रोहतक ने डिस्कस थ्रो इवेंट में 56 मीटर 18 सैंटीमीटर जेवेलिन थ्रो कर इवेंट में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा राज्य का मान बढाया। नन्ही हिसार ने 400 मीटर हर्डल दौड में 1 मिनट 06 माइक्रोन का समय देकर रजत पदक जीता।

इन खिलाड़ियों ने भी जीते पदक 

रोहतक की रचना ने 800 मीटर दौड में 2 मिनट 7 सेकेण्ड का समय दिया और कांस्य पदक जीता। शिल्पा जींद ने जेवेलिन थ्रो इवेंट में 47 मीटर 83 सैंटीमीटर की थ्रो कर कांस्य पदक जीता। सोनू कुमारी चरखी दादरी ने हैप्टाथलान में 4889 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। रेणु ( भिवानी )ट्रिपल जंप में 13 मीटर 51 सैंटीमीटर की जंप लगाकर रजत पदक विजेता बनी। प्रशांत सिंह कन्हैया ने पोलवाल्ट इवेंट में 4 मीटर 95 सैंटीमीटर की कूद 

लगाकर रजत पदक जीता। मनोज कुमार 10 किलोमीटर दौड में 30:01:87 समय के साथ कांस्य पदक जीता। 

 मिटान ने बताया कि 4 गुणा 400 मीटर पुरुष रिले दौड में आयुष डबास सोनीपत, विक्रांत पांचाल फरीदाबाद, पंकज ( भिवानी ) और सचिन ने 3 मिनट 8  सैकण्ड  86 माइक्रोन का समय देकर स्वर्ण पदक जीता।

4 गुणा 400 मीटर रिले दौड महिला में नैंसी रोहतक, निशा फतेहाबाद, कविता सोनीपत और नन्ही हिसार ने का 3 मिनट 42 सैकेण्ड और 82 माइक्रोन का समय देकर स्वर्ण पदक विजेता बनकर हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, महासचिव राजकुमार मिटान और समस्त पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 

एथलेटिक्स हरियाणा टीम मैनेजर और मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड ने कहा हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई। भविष्य में भी हमारे खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी