जजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी बोले- इतिहास में भाजपा के साथ रही है कदमताल

उपमुख्यमंत्री ने जजपा की जन सरोकार दिवस रैली का दिया न्योता

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:15 PM (IST)
जजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी बोले- इतिहास में भाजपा के साथ रही है कदमताल
जजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी बोले- इतिहास में भाजपा के साथ रही है कदमताल

- उपमुख्यमंत्री ने जजपा की जन सरोकार दिवस रैली का दिया न्योता

फोटो- 12, 13, 14

जागरण संवाददाता, हिसार : जननायक जनता पार्टी नौ दिसंबर को झज्जर में जन सरोकार दिवस रैली आयोजित करने जा रही है। रैली में हिसार के लोगों को न्योता देने मिलेनियम पैलेस उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह सहित पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी बोले कि लोग हमसे पूछते हैं कि आप कांग्रेस के साथ क्यों नहीं गए तो उन्होंने बताया कि हमारा इतिहास देख लें हमने जनसंघ के समय से भाजपा के साथ ही समन्वय किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि कोविड काल में कार्यकर्ताओं के कार्य अधिक नहीं हो पाए, सुस्ती सी आ गई। अब फिर से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का समय है झज्जर रैली इसका उदाहरण है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पिछले दो वर्षों में गठबंधन सरकार ने राज्य में प्रत्येक वर्ग, क्षेत्र के लिए विकास कार्य किए हैं। झज्जर में जन सरोकार दिवस रैली में आगामी तीन वर्षों के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

गठबंधन सरकार के कार्य गिनाए

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 75 प्रतिशत रोजगार कानून चौ. देवीलाल द्वारा लागू की गई बुढ़ापा पेंशन की तरह ऐतिहासिक होगा। जैसे बुढ़ापा पेंशन देशभर में बुजुर्गों का सम्मान बढ़ा रही है, उसी तरह आने वाले समय में रोजगार कानून को भी युवाओं के रोजगार सुरक्षा के लिए अन्य राज्यों में भी लागू किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में औद्योगिक विकास को लेकर बेहतरीन माहौल मनाया है। इसी तरह नए-नए मेडिकल मेडिकल कालेज बनाए जा रहे हैं। हिसार में अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए निर्माण कार्य प्रगति पर है।

हरियाणा ने सबसे ज्यादा फसलों पर दिया एमएसपी

डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने देशभर में सबसे ज्यादा फसलों की एमएसपी पर खरीद की है और उसका भुगतान सीधा किसानों के खातों में किया गया। हरियाणा देश का ऐसा इकलौता राज्य है, जहां 19 प्रकार की फल व सब्जियों पर भावांतर भरपाई योजना लागू की हैं। न्य राज्य को भी कृषि क्षेत्र की उन्नति के लिए हरियाणा के इन माडलों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एमएसपी को लेकर सरकार व किसानों की कमेटी गठित हो चुकी है।

यह पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जेजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. केसी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा, राज्य मंत्री अनूप धानक, विधायक जोगीराम सिहाग, हरफूलखान भट्टी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल बांडाहेड़ी, दलबीर धीरवास, एडवोकेट मनदीप बिश्रोई, मास्टर भीम सिंह, सत्यवान बिछपड़ी, युवा जिलाध्यक्ष अमित बूरा, अमित ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी