Mustard Oil Price: सरसों के तेल की कीमतों में भारी उछाल, 200 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंचा दाम

सरसों के तेल के दामों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है। तेल के रेट पिछले एक सप्ताह में 20 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। वर्तमान में तेल के रेट 190 रुपये लीटर तक पहुंच गये हैं। इससे अब रसोई का तड़का भी महंगा हो गया है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 12:21 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 12:21 PM (IST)
Mustard Oil Price: सरसों के तेल की कीमतों में भारी उछाल, 200 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंचा दाम
एक सप्ताह में 20 रुपये प्रति लीटर बढ़े सरसों के तेल के दाम।

जागरण संवाददाता, सिरसा। काला सोना यानि सरसों के भाव में पिछले दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। जिसके कारण तेल के रेट में भी उछाल आ रहा है। तेल के रेट पिछले एक सप्ताह में 20 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। अब मौजूदा समय में तेल के रेट 190 रुपये लीटर तक पहुंच गये हैं। इससे अब रसोई का तड़का भी महंगा हो गया है। सरसों के तेल के रेटों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे सब्जी में लगने वाले तड़के के स्वाद को फीका कर दिया है। सरसों के तेल व वनस्पति घी की कीमतों में हुई वृद्धि ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। हालांकि तड़के में कम तेल डालकर काम चलाया जा रहा है। मगर इससे सब्‍जी व अन्‍य उत्‍पादों का असली जायका नहीं मिल पाता है।

सरसों के रेट 8160 रुपये प्रति क्विंंटल

सरसों के रेट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरसों के तेल बढ़ने का कारण लगातार सरसों की फसल के भाव में बढ़ोतरी होना है। मौजूदा समय में सरसों 8160 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। मार्केट में तेल विक्रेता मनोज कुमार ने बताया कि सरसों के भाव बढ़ने से तेल के भाव बढ़े हैं। सरसों के रेट अगर और बढ़ते हैं। इससे तेल के भाव में बढ़ेंगे। क्योंकि अभी सरसों की फसल बिजाई अक्टूबर माह में शुरू होनी है। नई फसल फरवरी मार्च तक पक कर तैयार होगी। इसके बाद ही भाव में कमी आ सकती है।

ऐसे आया भाव में बदलाव

  सरसों का तेल प्रति लीटर              

दिसंबर 2020 माह में    110 रुपये          

जनवरी                       126 रुपये                          

फरवरी                       127 रुपये                          

मार्च                           128-35रुपये    

अप्रैल                         135-50 रुपये

मई                            150-55 रुपये

जून                            150-55 रुपये

जुलाई                         160-65 रुपये

अगस्त                         165-70 रुपये  

सितंबर                        190 रुपये

chat bot
आपका साथी