फतेहाबाद में बुजुर्ग महिला का हत्यारोपित 24 घंटे में गिरफ्तार, पंजाब में है पटवारी

पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वह टोहाना में किराये के मकान में रहता था। अभी यह साफ नहीं है कि आरोपित ने हत्या क्यों की। लेकिन आरोपित की मृतका के पति के साथ जान पहचान थी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 05:07 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 05:07 PM (IST)
फतेहाबाद में बुजुर्ग महिला का हत्यारोपित 24 घंटे में गिरफ्तार, पंजाब में है पटवारी
पुलिस ने आरोपित को टोहाना में किराये के मकान से गिरफ्तार किया है।

हिसार/फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद में टोहाना के रेलवे रोड पर कंवर चौक के पास एडवोकेट चिमन लाल गोयल के आवास में घुसकर दिन के समय उसकी 60 वर्षीय पत्नी कुसुमलता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपित टोहाना खंड के गांव नांगला का रहने वाला राजविंद्र है जो पंजाब के जिला बठिंडा के भूचोकलां में पटवारी के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने आरोपित को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। वह टोहाना में किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया कि आरोपित ने क्यों मारा था। लेकिन इतना जरूर सामने आया है कि आरोपित की मृतका के पति के साथ जान-पहचान थी। यही कारण है कि पुलिस पहले आरोपित से पूछताछ करेगी और उसके बाद ही खुलासा करेगी। 

माेबाइल लोकेशन से पकड़ा गया आरोपित

शुक्रवार को आरोपित राजविंद्र सिंह अपनी स्कूटी लेकर एडवोकेट चिमनलाल के घर पर गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस पिछले दिनों बाइक सवारों की जांच कर रही थी। यही कारण है कि हत्या के लिए उसने स्कूटी का चयन किया। राजविंद्र महिला कुसुमलता की हत्या करने के बाद उसका फोन भी साथ लेकर चला गया था। पुलिस ने जांच में पाया था कि मृतक महिला का फोन भी साथ था। मोबाइल ऑन होने के कारण पुलिस ने लोकेशन जांचनी शुरू कर दी। पुलिस ने सुबह आरोपित को टोहाना शहर में ही किराये के मकान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पंजाब में पटवारी है। वह छुट्टी पर आया हुआ था। 

हाथ व चेहरे पर तेजधार हथियार से किए थे वार

शुक्रवार को एक अज्ञात युवक लगभग पौने 12 बजे कंवर सैन चौक में स्थित एडवोकेट चिमन लाल के निवास का पता पूछकर ऊपरी मंजिल पर स्थित उनके आवास पर चला गया। वहां उसने कुसुमलता से पूछताछ की कि क्या चिमन लाल घर पर है। महिला ने जवाब दिया कि वह कोर्ट में है। उसके उपरांत उस युवक ने महिला कुसुम के हाथ व चेहरे पर छूरे जैसे हथियार से कई जगह वार किए। पुलिस ने बताया कि वहीं महिला के माथे पर एक गोली लगी हुई थी जबकि एक गोली शीशे पर लगी हुई थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपित वहां पर सफाई कर रही महिला कर्मी को भी एक कमरे के अंदर बंद कर फरार हो गया था। 

हत्या के कारण का नहीं लगा पता

डीएसपी टोहाना बिरम सिंह ने बताया कि इस हत्या मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला का फोन लेकर चला गया था। उसी लोकेशन से उसे गिरफ्तार किया है। आरोपित गांव नांगला का रहने वाला राजविंद्र है जो पंजाब के बठिंडा के भूचोकलां में पटवारी के पद पर तैनात है। पुलिस अब पता कर रही है कि उसने हत्या क्यों की थी। 

chat bot
आपका साथी