ढाणी केंदू के व्यक्ति की गला घोंटकर की हत्या, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

संवाद सहयोगी हांसी उपमंडल के गांव खरकड़ा में जमावड़ी पुलिया के निकट रविवार सुबह एक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 07:44 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 07:44 AM (IST)
ढाणी केंदू के व्यक्ति की गला घोंटकर की हत्या, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
ढाणी केंदू के व्यक्ति की गला घोंटकर की हत्या, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, हांसी : उपमंडल के गांव खरकड़ा में जमावड़ी पुलिया के निकट रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गला घोंटकर व्यक्ति की हत्या की गई है। आसपास के ग्रामीणों ने दोपहर में शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय ढाणी केंदू निवासी मुख्तयार सिंह के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाणी केंदू निवासी मुख्तयार सिंह मजदूरी का काम करता था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई संदीप ने कहा कि शनिवार को वह गांव में ही अपने ताऊ के मकान में काम कर रहा था और उसके पास बार-बार किसी का फोन आ रहा था। वह शाम करीब चार बजे अपनी मां के पास चाय पीकर घर से ढाणा जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों के अनुसार शाम सात बजे मुख्तायर को फोन किया तो उसने एक घंटे में घर आने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद साढ़े आठ बजे फोन किया तो किसी अन्य युवक ने फोन अटेंड किया और कहा कि मुख्तयार लकड़ी उतारने का काम कर रहा है। अभी आधे घंटे में फ्री होगा और इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। पूरी रात स्वजन मुख्तयार की तलाश में भटकते रहे व रविवार सुबह 11 बजे उन्हें मुख्तयार का शव खरकड़ा गांव में सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली। शव के गले पर निशान थे और मोबाइल भी दूर खेतों में पड़ा मिला।

मामला दर्ज, जांच शुरू

पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गला घोंटकर युवक की हत्या की गई है।

- कश्मीरी लाल, सदर थाना इंचार्ज

कार में लेकर गए युवक

परिजनों ने बताया कि मुख्तायर को शनिवार शाम खरकड़ा के पास एक सफेद रंग की कार में जाते हुए देखा था। रात साढ़े आठ बजे तक उसका मोबाइल भी एक्टिव था और आखिरी लोकेशन ढाणा के पास बताई जा रही है। स्वजनों के अनुसार मुख्तयार की किसी ने कोई दुश्मनी भी नहीं थी।

chat bot
आपका साथी