सिरसा में शराब की खातिर दोस्ती का कत्ल, अब पछता रहा दोस्त, पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई गुत्थी

सिरसा के व्यक्ति का राजस्थान के संगरिया की सार्दुल ब्रांच नहर में शव मिला था। पुलिस ने 12 घंटे में उसका हत्यारा पकड़ लिया। उसका दोस्त ही हत्यारा निकला। शराब के नशे में दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद ईंट मारकर हत्या कर दी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:59 PM (IST)
सिरसा में शराब की खातिर दोस्ती का कत्ल, अब पछता रहा दोस्त, पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई गुत्थी
राजस्थान के संगरिया में नहरमें डबवाली के वार्ड सात निवासी मंगल सिंह का शव मिला था।

सिरसा/डबवाली, जेएनएन। राजस्थान के संगरिया की सार्दुल ब्रांच नहर नाथवाना पुल पर मिले शव की पहचान के साथ ही पुलिस ने हत्यारोपित को बारह घंटे में पकड़ लिया। शव की पहचान डबवाली के वार्ड सात निवासी मंगल सिंह के रूप में हुई थी। इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में कांस्टेबल संजय कुमार की विशेष भूमिका रही है।

संगरिया थाना प्रभारी विजय कुमार मीणा ने बताया कि आरोपित की पहचान विजय चौधरी (52) निवासी वार्ड 6 अल्हानी तहसील व थाना सल्कोआ जिला सहरसा बिहार के रूप में हुई। पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतक डबवाली निवासी मंगलसिंह (50) नहर के नाथवाना पुल पर रहकर पशुओं की रखवाली करता था। वे दोनों एक साथ ही खाते-पीते, बतियाते और पुल के नीचे वाली जगह पर ही सोते थे। खेतों में गेहूं कटाई के लिए थ्रेशर मशीन पर मजदूरी करने के लिए भी इकट्ठे जाते थे। कुछ दिन पहले मंगल सिंह ने उसकी पिटाई कर दी थी। रोटी व शराब लाने के लिए उसे परेशान करता था।

नशे में खो दिया साथी, अब पछतावा

आरोपित ने बताया कि वीरवार रात को वह शराब पीकर रोटी खाकर सोने गया तो मंगलसिंह आकर उससे झगड़ने लगा। रोटी व शराब मांगने लगा। उसने मना किया तो डंडे से मारपीट की। जो इस कदर बढ़ गई कि यदि वह अपना बचाव नहीं करता तो मंगलसिंह उसे मारकर नहर में फेंक देता। उसने मंगलसिंह पर ईंट से वार किया। अपनी जान बचाने की खातिर शराब के नशे में उससे ऐसा हो ही गया। उसने अपना साथी खो दिया। जिसका अब उसे पछतावा हो रहा है।

हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

पुलिस तथा एफएसएल टीम ने पहले से ही मौके पर जांच दौरान शुक्रवार सुबह उत्तरी दिशा में पुल के दूसरी ओर नहर पटरी व दीवार पर फैले खून, मृतक की जूतियां, शराब की दो खाली बोतलें व दो गिलास, खून से सने ईंटों के दो टुकड़े समेत एक टूटा हुआ डंडा, खून सना कपड़ा आदि सामान बरामद कर नमूने संकलित कर लिये।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी