सिरसा में युवक को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, पुलिस को फोन किया- घर में चोर घुसा है

सिरसा के चौटाला गांव में सनसनीखेज वारदात। घर में घुसे युवक को कुछ लोगों ने पकड़कर बुरी तरह पीटा। आरोप है कि वह गलत नीयत से घर में घुसा था। अधमरा होने पर पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। वहां उसकी मौत हो गई।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 03:35 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 03:35 PM (IST)
सिरसा में युवक को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, पुलिस को फोन किया- घर में चोर घुसा है
युवक की उम्र 25 वर्ष है। वह चौटाला गांव के बस अड्डे के पास रहता था।

सिरसा/डबवाली, जेएनएन। सिरसा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव चौटाला में घर में घुसे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप लगाया कि मृतक बुरी नीयत से घर में घुसा था। मृतक की पहचान 25 वर्षीय नरेश उर्फ धोलू सोनी के रूप में हुई है। वह गांव चौटाला में ही बस अड्डे के पास रहता था। वारदात सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चौटाला गांव में बिजलीघर के समीप स्थित नए जलघर के सामने रहने वाला एक शख्स मुख्य बाजार में फल-सब्जी की रेहड़ी लगाता है। धोलू उसके घर पर आता-जाता रहता था। करीब दो हफ्ते पहले सब्जी विक्रेता ने युवक को समझाया था। लेकिन वह नहीं माना। शनिवार को वह घर में घुस गया। इसका पता चलने पर मकान मालिक भी घर में आ गया। उसने उसे कुछ लोगों की मदद से धोलू को पकड़ लिया। उसे बुरी तरह से पीटा। बाद में उपचार के लिए धोलू को चौटाला गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ले जाया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि धोलू अविवाहित था। मृतक का पिता बीरु राम टैक्सी चालक है। बताया जाता है कि बीमारी के कारण वह करीब छह माह से बिस्तर पर है। मृतक का एक बड़ा भाई तथा बहन है। दोनों विवाहित हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम में दी सूचना

बताया जाता है कि जिस घर में धोलू घुसा था, उन लोगों ने मारपीट करने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। बताया कि उनके घर में चोर घुस आया है। कंट्रोल रूम से सूचना पाकर चौटाला चौकी पुलिस मौका पर पहुंची। बुरी तरह से घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस चौकी चौटाला के इंचार्ज एसआइ शैलेंद्र कुमार ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगा। मृतक नरेश उर्फ धोलू के स्वजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी