जमीन के विवाद में रिश्तों का खून, झज्जर में चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

झज्जर के कच्चा बाबरा रोड स्थित यादव कालोनी में शुक्रवार देर रात हुई वारदात। चाचा भतीजे के बीच पहले कहासुनी हुई। चाचा ने भतीजे के ऊपर फायर कर दिया। 22 वर्षीय भतीजे ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपित फरार है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:47 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:47 AM (IST)
जमीन के विवाद में रिश्तों का खून, झज्जर में चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट
आरोपित चाचा को भी परिवार के विवाद के दौरान चोट आई है।

झज्जर, जेएनएन। जमीन के छोटे-छोटे विवाद खूनी रूप धारण कर रहे हैं। लोग गुस्से में अपनों का ही खून बहा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला झज्जर में सामने आया है। यहां एक चाचा ने अपने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। आरोपित ने 22 वर्षीय भतीजे को गोली मार दी। उसकी मौत हो गई। 

वारदात शुक्रवार देर रात हुई। झज्जर शहर के कच्चा बाबरा रोड स्थित यादव कालोनी में चाचा ने जमीनी विवाद के चलते भतीजे पर गोली दाग दी। गोली लगने से घायल हुए भतीजे को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की जांच आरंभ कर दी है। मृतक की पहचान यादव कालोनी निवासी 22 वर्षीय जतिन के रूप में हुई है। 

कहासुनी के बाद मारी गोली
बताते हैं कि जतिन शुक्रवार रात को अपने घर पर था। इसी दौरान उसका चाचा राज सिंह भी वहां पर आ गया। परिवार का आपस में जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद राज सिंह ने गुस्से में पिस्तौल निकालकर जतिन पर फायर कर दिया। गोली सीधे जतिन को जा लगी और वह एकाएक अचेत हो गया। जबकि, वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान परिवार के स्तर पर किए गए विरोध के दौरान जतिन के चाचा को भी चोटे आई हैं।
क्या कहती है पुलिस
सिटी थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि उन्हेंं यादव कालोनी में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की। शनिवार को स्वजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
 
हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
chat bot
आपका साथी