Murder in Jhajjar: बुजुर्ग महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या, खेतों में मिला दूसरा शव, ग्रामीणों में नाराजगी

झज्जर में एक बुजुर्ग महिला और एक ग्रामीण व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक रुप से दोनों घटनाओं को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा हैं। लेकिन अभी तक इसके पीछे का कारण किसी भी रुप में स्पष्ट नहीं हो पाया है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 01:01 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 01:01 PM (IST)
Murder in Jhajjar: बुजुर्ग महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या, खेतों में मिला दूसरा शव, ग्रामीणों में नाराजगी
झज्जर में बुजुर्ग महिला और एक व्यक्ति के शव बरामद।

जागरण संवाददाता, झज्जर। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गोरिया में एक बुजुर्ग महिला और एक ग्रामीण व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक रुप से दोनों घटनाओं को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा हैं। लेकिन, अभी तक इसके पीछे का कारण किसी भी रुप में स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतकों के शव सिविल अस्पताल में लाए गए है। पुलिस स्वजनों के बयान ले रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर, घटना सामने आने के बाद से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। वे इसे अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दी गई घटना से जोड़ रहे हैं। बहरहाल, पुलिस विभिन्न दृष्टिकोणों को मद्देनजर रखते हुए जांच की जा रही है। 

चाकू मारकर की गई हत्या 

गांव गोरिया निवासी करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कौशल्या अपने बेटे के परिवार के साथ गांव के बाहर के क्षेत्र में रहती थी। जबकि, दूसरा बेटा गांव के भीतर वाले हिस्से में रहता है। रात के समय में किन्हीं लोगों द्वारा महिला की चाकू मारकर हत्या की गई है। वीरवार रात जिस समय की यह वारदात है, के दौरान बुजुर्ग द्वारा किए गए शोर को सुनकर उनकी बहू भी वहां पर पहुंची थी। जिसे भी अज्ञात द्वारा चाकू मारा गया है। लेकिन, बुजुर्ग को आई गंभीर चोटों की वजह से उनकी मौत हो गईं।पुलिस के स्तर पर मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। 

खेतों में मिला दूसरा शव 

इधर, गांव गोरिया के ही दूसरे मामले में करीब 50 वर्षीय ग्रामीण अशोक का शव खेतों वाले क्षेत्र में पाया गया है। बताते है कि अशोक के सिरे वाले हिस्से में चोट मारी गई हैं। स्वजन अज्ञात द्वारा अशोक की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। बताते है कि अशोक टैंट हाउस चलाता था। साथ में ही पशुओं के क्रय विक्रय से भी जुड़ा हुआ था। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह घर से खेतों तक रात को कैसे पहुंचा। 

चोरी के प्रयासों के दौरान हुई हत्या 

गांव गोरिया में पाए गए इन दोनों शवों के मामले में अभी तक आपस में कोई भी सीधे तौर पर लिंक जुड़ता हुआ दिखाई नहीं दे रहा। सिर्फ ग्रामीण चोरी के प्रयासों के दौरान हत्या की वारदात को आपस में जोड़कर देख रहे हैं। बहरहाल, पुलिस के स्तर पर होने वाली जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी