नगर पालिका कर्मचारी संघ ने रोहतक में प्रदेश स्‍तरीय बैठक कर लिया आंदोलन का फैसला, 12 को उपायुक्त कार्यालयों का करेंगे घेराव

सरकार के वादा खिलाफी पर हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने जताया रोष। रोहतक में प्रदेश स्‍तरीय बैठक के आंदोलन की बनाई रणनीति। बैठक में संघ के सदस्‍यों ने 12 जनवरी को उपायुक्‍त कार्यालय व 15 जनवरी को नगर निगम आयुक्तों के कार्यालयों पर झाड़ू प्रदर्शन का फैसला लिया।

By Pankaj KumarEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 06:41 PM (IST)
नगर पालिका कर्मचारी संघ ने रोहतक में प्रदेश स्‍तरीय बैठक कर लिया आंदोलन का फैसला, 12 को उपायुक्त कार्यालयों का करेंगे घेराव
प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाते संघ के सदस्‍य।

रोहतक, जेएनएन। प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने आंदोलन का फैसला लिया है। रोहतक में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में फैसला लिया गया है कि आंदोलन के पहले चरण में 12 जनवरी को प्रदेश भर के उपायुक्त कार्यालयों पर आंदोलन होगा। 15 जनवरी को नगर निगम आयुक्तों के कार्यालयों पर झाड़ू प्रदर्शन किए जाएंगे। एकजुट होकर कर्मचारियों से आंदोलन में सहयोग मांगा है।

रोहतक स्थित कर्मचारी भवन में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक का संचालन संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा ने किया। आंदोलन की रणनीति बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष शास्त्री ने कहा कि 12 जनवरी को जिला उपायुक्त कार्यालय पर किए जाने वाले घेराव में नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगमों के कर्मचारी बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की उप महासचिव सविता मलिक ने संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आंदोलन का समर्थन किया।

बैठक को नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषामड़, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह संगेलिया, उप महासचिव शिवचरण व सुनील चंडालिया, अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र स‍िंह, महासचिव सुखदेव स‍िंह, मुख्य संगठनकर्ता राजेश बागड़ी, उप प्रधान सेवाराम, राज्य सचिव शारदा देवी व राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानम ने भी संबोधित किया।

गुरुग्राम, सोनीपत, यमुना नगर, अंबाला, करनाल में होंगे चुनाव

शास्त्री ने कहा कि सरकार ने ग्रुप डी व ग्रुप सी की भर्तियां तो की हैं लेकिन प्रदेश में एक भी सीवरमैन व सफाई कर्मचारी की नियमित भर्ती न करके कर्मचारी विरोध काम किया है। वहीं, नगर निगमों के प्रधान सहित अन्य पदों के चुनाव भी करवाने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम गुरुग्राम में 30 जनवरी में चुनाव होंगे। सोनीपत व यमुनानगर छह फरवरी और अंबाला शहर 13 फरवरी को चुनाव होगा। करनाल नगर निगम के चुनाव 13 मार्च को करवाने का भी निर्णय लिया है।

chat bot
आपका साथी