रंग लाया भिवानी के लोगों का संघर्ष, नवरात्रि के साथ जीतू वाला जोहड़ फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का शुभारंभ

भिवानी में सांसद धर्मवीर सिंह ने जीतू वाला जोहड़ फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किया। इससे दर्जनभर कॉलोनियों की करीब 70 हजार आबादी को फायदा होगा। जीतू वाला जोहड़ महापंचायत ने पुल की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किए थे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 04:59 PM (IST)
रंग लाया भिवानी के लोगों का संघर्ष, नवरात्रि के साथ जीतू वाला जोहड़ फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का शुभारंभ
जीतू वाला जोहड़ फाटक पर रेलवे पुल का शिलान्यास करते सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह।

भिवानी, जेएनएन। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने नवरात्र के पहले दिन जीतू वाला जोहड़ फाटक पर हवन पूजन के साथ नारियल तोड़कर पुल का शिलान्यास किया। कई वर्षों से इस पुल के निर्माण की मांग चल रही थी। जीतू वाला जोहड़ महापंचायत ने इसके लिए धरना प्रदर्शन तक करने पड़े थे।

सांसद  धर्मवीर सिंह ने कहा कि वैसे तो वर्षों पहले ही पुल का निर्माण हो जाना था। लेकिन, कभी कोई तो कभी कोई कानूनी अड़चन आती रही। उनका शुरू से ही प्रयास था कि किसी तरह पुल बन जाए। इस पुल के बन जाने से दर्जनों कॉलोनियों के लोगों को लाभ होगा। वहीं, कई गांवों को भी इसका सीधा फायदा होगा। नवरात्र पर इस शुभ घड़ी का लोगों को इंतजार था। जन सुविधाओं को बढ़ाने का उनका लगातार प्रयास रहता है। इस पुल के निर्माण के लिए भी बहुत से प्रयास किए गए। तब जाकर यह परियोजना शुरू हो पाई है। इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और लोगों को इसका बहुत फायदा होगा।

सांसद का जताया आभार

इस अवसर पर दैनिक के रेलयात्री जन कल्याण संघ के प्रधान महावीर डालमिया, मीडिया सलाहकार जेपी कौशिक,  सुनील वर्मा नंबरदार, रमेश सैनी, नरेश मोखरवाल, विजय, रामप्रसाद व शहर के गणमान्य लोगों ने सांसद धर्मवीर सिंह का स्वागत किया। जीतुवाला जोहड़ महापंचायत के पदाधिकारियों ने सांसद का आभार प्रकट किया। महापंचायत के महासचिव रोहताश वर्मा ने कहा ओवरब्रिज के निर्माण से अनेकों कॉलोनियों को फायदा होगा, विशेषकर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जीतू वाला जोहड़ महापंचायत ने किए थे प्रदर्शन 

जीतू वाला जोहड़ महापंचायत ने इस रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए लगातार धरना प्रदर्शन किए थे। इसके अलावा भूख हड़ताल तक भी महापंचायत को करनी पड़ी थी। रेलवे ने महापंचायत की मांग पर इस पुल के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन, तकनीकी दिक्कतों के चलते यह परियोजना फाइलों में दबकर रह गई थी। सांसद धर्मवीर सिंह के लगातार प्रयास के चलते जीतू वाला फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने की योजना सिरे चढ पाई।

70 हजार से अधिक आबादी को होगा फायदा 

जीतू वाला जोहड़ फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनने से इस क्षेत्र में आने वाली दर्जनभर कालोनियों की 70 हजार से अधिक आबादी को फायदा होगा। लाइन पार बसने वाली इन कालोनियों को शहर में आने को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्र के लोगों को शहर में आने के लिए और छात्र छात्राओं को स्कूल आने के लिए दो किलोमीटर से ज्यादा की दूरी अतिरिक्त तय करनी पड़ती थी। अब इस पुल के निर्माण से नागरिकों को बहुत फायदा होगा समय की बचत होगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी