भिवानी में तीन साल के बच्चे की मां ने जहर निगलकर दे दी जान, ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप

भिवानी में महिला ने आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।महिला की शादी 5 साल पहले हुई थी। उसका तीन साल का बेटा भी है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए मारते-पीटते थे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:17 PM (IST)
भिवानी में तीन साल के बच्चे की मां ने जहर निगलकर दे दी जान, ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप
महिला के स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

भिवानी, जेएनएन। दादरी गेट गली नंबर-9 में तीन साल के बच्चे की मां की सोमवार सुबह जहरीले पदार्थ के सेवन से संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला की करीब पांच साल पहले ही शादी हुई थी। महिला को सामान्य अस्पताल में लाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जैन चौक पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ व शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मृतका के पिता के बयान पर कार्रवाई कर रही है।

रोहतक के संजय नगर निवासी रमेश ने बताया कि उसने अपनी बेटी 32 वर्षीय बेटी नीलम की शादी 5 साल पहले 14 मई 2016 में भिवानी के दादरी गेट गली नंबर-9 निवासी मनोज के साथ की थी। शादी में काफी दान दहेज दिया। इसके बावजूद उसे ससुराल पक्ष वाले लगातार तंग कर रहे थे। मनोज से नीलम को एक लड़का आदि हुआ। वह अब तीन साल का है। ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे।

पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

रमेश ने बताया कि सोमवार सुबह उनके पास फोन आया कि नीलम की तबीयत खराब हो गई है, उसे अस्पताल में लेकर गए है। सूचना मिलने पर भिवानी के चौ.बंसीलाल अस्पताल पहुंचे। वहां पर नीलम की मौत हो चुकी थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि नीलम ने जहर खा लिया था। महिला के पिता रमेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी ने जहर खाया नहीं उसे उसके पति, ससुर, देवर व ननद ने मिलकर जबरन जहर खिलाकर मारा है। जैन चौक चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

जैन चौक पुलिस चौकी के इंचार्ज दशरथ ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करेगी।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी